फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ नीले ड्रम कांड में सजा पर फैसला आज: अपने ही जाल में फंसते गए साहिल और मुस्कान; इस एक शब्द से गहराया था शक

Wed, 14 Oct 2026 09:46 AM IST
Sharukh Khan जेपी शर्मा, अमर उजाला, मेरठ
जेपी शर्मा, अमर उजाला, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 14 Oct 2026 09:46 AM IST
सार

Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आज उनके गुनाहों की सजा मिलेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी करार दिया था। तीन मार्च 2025 की रात दोनों ने सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से चिन दिए थे। फिर दोनों हिमाचल प्रदेश में घूमने चले गए थे। इस वारदात की देश भर में चर्चा थी।

विज्ञापन
Meerut Blue Drum Saurabh Murder Case: Sahil and Muskan Await Sentencing One Word Deepened Suspicion
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के नीले ड्रम कांड में आज आरोपी साहिल और मुस्कान को गुनाहों की सजा मिलेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत आज फैसला सुनाएगी। 30 सितंबर को दोषी करार दिया था। तीन मार्च 2025 की रात मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की थी।


मुस्कान रस्तौगी की पति से बेवफाई और प्रेमी साहिल शुक्ला के संग मिलकर की क्रूरता सुनकर आज भी लोग सहम जाते हैं। सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने पुलिस को चकमा देने और गिरफ्तारी से बचने के लिए कई साजिशें रचीं। पुलिस ने इन साजिशों को साक्ष्य और गवाहों की कड़ियों को जोड़ा और अभियोजन पक्ष ने इन्हें सिलसिलेवार ढंग से अदालत में पेश किया।
Trending Videos
Meerut Blue Drum Saurabh Murder Case: Sahil and Muskan Await Sentencing One Word Deepened Suspicion
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच अधिकारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने अमर उजाला को बताया कि दोनों गुनहगारों पर उनकी साजिशों से ही कानून का फंदा कसता चला गया। वारदात के दौरान ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रहे रमाकांत पचौरी (वर्तमान में क्राइम ब्रांच में) ने बताया कि बबलू ने 18 मार्च को उन्हें सूचना दी थी कि उनका भाई सौरभ लापता है। 
Meerut Blue Drum Saurabh Murder Case: Sahil and Muskan Await Sentencing One Word Deepened Suspicion
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्हें शक है कि उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने उसकी हत्या कर दी है। उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मुस्कान और फिर साहिल शुक्ला को उनके घर से हिरासत में लिया। थाने लाकर दोनों से पूछताछ की गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Blue Drum Saurabh Murder Case: Sahil and Muskan Await Sentencing One Word Deepened Suspicion
हत्यारा साहिल और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। बाद में दोनों ने न केवल सौरभ की हत्या करने का अपराध कबूल किया बल्कि शव आदि बरामद भी कराए थे। दोनों ने बताया कि दोनों ने पहले शव के टुकड़े कर एक ब्रीफकेस में रख दिए थे। 

 
विज्ञापन
Meerut Blue Drum Saurabh Murder Case: Sahil and Muskan Await Sentencing One Word Deepened Suspicion
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
ब्रीफकेस का टूट गया था हुक
शव रखने के बाद उन्होंने ब्रीफकेस को उठाया तो उसका हुक टूट गया था। इसके बाद उन्होंने शव को बेड में रख दिया था। बाद में उन्होंने नीले ड्रम में शव छिपाने की साजिश रची थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed