फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: जिले में अमर उजाला की निबंध प्रतियोगिता संपन्न, माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी हुए शामिल

Mon, 19 May 2025 11:40 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 19 May 2025 11:40 AM IST
सार

जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को अमर उजाला द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्वलंत सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना रहा।

विज्ञापन
Meerut: Amar Ujala's essay competition concluded in the district, students of secondary schools participated
अमर उजाला द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

मेरठ में अमर उजाला की ओर से जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को निबंध प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। निबंध लिखने के लिए अमर उजाला द्वारा एक विषय दिया गया। इस पर छात्र-छात्राओं ने निबंध लिखा।

छात्र-छात्राओं को ज्वलंत सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए यह आयोजन कराया जा रहा है। अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से उचित पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य और छात्र-छात्राएं बहुत उत्साहित हैं। अमर उजाला और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के स्तर से आयोजन से जुड़ीं सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया है।

सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगानगर
सुबह 11 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य योगेश कुमार के अनुसार 9वीं से 12वीं तक के कुल 145 छात्रों ने इसमें भाग लिया।

चौधरी इलम सिंह इंटर कॉलेज सतवाई भोला में प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Meerut: Amar Ujala's essay competition concluded in the district, students of secondary schools participated
अमर उजाला द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

माना इंटर कॉलेज, कसेरुखेड़ा
माना इंटर कॉलेज में भी छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में शामिल हुए और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

Meerut: Amar Ujala's essay competition concluded in the district, students of secondary schools participated
अमर उजाला द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

पीएम  राजकीय इंटर कॉलेज, हस्तिनापुर
हस्तिनापुर कस्बे के इस स्कूल में छात्रों ने अनुशासित ढंग से प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Amar Ujala's essay competition concluded in the district, students of secondary schools participated
अमर उजाला द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

राजकीय हाई स्कूल, रठौरा खुर्द
यहां की प्रतिभागियों ने रचनात्मक सोच के साथ विषय पर अपने विचार रखे।
 
राजकीय हाई स्कूल, इकवारा
इकवारा के विद्यार्थियों ने लेखनी से सामाजिक जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Meerut: Amar Ujala's essay competition concluded in the district, students of secondary schools participated
अमर उजाला द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

सरदार पटेल म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, शारदा रोड

यहां भी विद्यार्थियों ने गंभीरता से प्रतियोगिता में भाग लिया और ज्वलंत मुद्दों पर विचार साझा किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed