फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मदरसे से पकड़े गए म्यांमार के युवकों से कई खुफिया एजेंसियां करेंगी पूछताछ, हो सकते हैं बड़े खुलासे

Sat, 03 Aug 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Many intelligence agencies will interrogate from youths of Myanmar in Shamli
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

शामली जिले के जलालाबाद में पकड़े गए म्यांमार के युवकों से पुलिस के साथ कई एजेंसियां पूछताछ करेंगी। देश की आंतरिक सुरक्षा से मामला जुड़ा होने के कारण इस प्रकरण को शासन-प्रशासन गंभीरता से ले रही है।

Many intelligence agencies will interrogate from youths of Myanmar in Shamli
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसे लेकर लखनऊ और दिल्ली की कई खुफिया एजेंसियां म्यांमार के युवकों से पूछताछ करने के लिए शामली पहुंच सकती हैं। पुलिस और खुफिया तंत्र द्वारा अलग-अलग सवालों की लिस्ट तैयार की गई है।

Many intelligence agencies will interrogate from youths of Myanmar in Shamli
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 28 जुलाई को जलालाबाद में म्यांमार निवासी मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षक अब्दुल मजीद के साथ तीन भाई नोमान, फुरकान और रिजवान को गिरफ्तार किया था। इन चारों की मदद करने और पुलिस-प्रशासन को जानकारी न देने के आरोप में तीन मदरसा संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many intelligence agencies will interrogate from youths of Myanmar in Shamli
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पकड़े गए म्यांमार निवासियों से पूछताछ में पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसमें उनके साथियों के आसपास के जिलों में छिपे होने का इनपुट मिला है। जिन्हें पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं है। रिमांड पर पूछताछ में भी पुलिस की प्राथमिकता में उनके साथियों को पकड़ना शामिल है।

विज्ञापन
Many intelligence agencies will interrogate from youths of Myanmar in Shamli
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि रिमांड स्वीकृति की जानकारी लखनऊ और दिल्ली की खुफिया विभागों को जानकारी दे दी गई है। माना जा रहा है कि पुलिस के साथ स्थानीय एलआईयू के अलावा आईबी, एटीएस मेरठ, एटीएस लखनऊ और दिल्ली की खुफिया एजेंसी शामली पहुंचकर म्यांमार के चारों युवकों से पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस और खुफिया तंत्र ने पहले से ही होमवर्क करते हुए अलग-अलग सवालों की लिस्ट तैयार की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed