फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी व तीन बच्चों का गला घोंटते वक्त नहीं कांपे रईस के हाथ, उठे कई सवाल, शक पर टिकी वारदात की सुई 

Fri, 11 Dec 2020 07:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 11 Dec 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
man suicide after murder his wife and three kids in Meerut, Question over death
मृतक पत्नी रिहाना - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परीक्षितगढ़ में एक साथ पांच मौतें होने के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है, वहीं वारदात पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस की जांच जहां हत्या और आत्महत्या में उलझी है तो स्थानीय निवासी इसे कत्ल की वारदात से जोड़कर देख रहे हैं।



इस जघन्य घटना के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या बच्चों और पत्नी की हत्या करते वक्त रईस का दिल जरा भी नहीं पसीजा, कहीं इस घटना में कोई और भी शामिल तो नहीं था।

man suicide after murder his wife and three kids in Meerut, Question over death
मृतका बच्ची आयत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि रईस की पहली पत्नी शबाना ने सात साल पहले आग लगाकर जान दी थी। उसके दो बेटे अफवान और हैदर थे। पत्नी की मौत के एक साल बाद रईस ने रिहाना से दूसरी शादी कर ली थी। उसके 4 साल की बच्ची आयत थी।

लोगों का कहना है कि दूसरी पत्नी रिहाना तथा पहली पत्नी शबाना के बच्चों के बीच हमेशा लड़ाई झगड़ा रहता था। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते रईस ने पहले अपनी पत्नी, तीनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर खुदकुशी कर ली।

man suicide after murder his wife and three kids in Meerut, Question over death
जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

हर कोई बोला, सब कुछ तो था: जब एक ही परिवार के पांच लोगों के शव पोस्टमार्टम को भेज जा रहे थे तो लोगों की रूह कांप उठी। हर किसी की आंखें नम थी और लोगों का कहना कि रईस के पास सब कुछ था उसको मासूमों की हत्या नहीं करनी चाहिए थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
man suicide after murder his wife and three kids in Meerut, Question over death
पुलिस - फोटो : amar ujala

परिवार के लोग रहते हैं दिल्ली: रईस के परिवार के लोग दिल्ली में रहते हैं। मोहल्ले के लोगों ने घटना की खबर परिवार के लोगों को दी। लेकिन पुलिस ने बिना पंचनामा भरे शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

देर रात परिवार के लोग परीक्षितगढ़ पहुंचे और फिर रात में ही उनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। वहीं घटना की जांच करने एसएसपी अजय साहनी, एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और एसपी देहात केशव कुमार पहुंचे।

विज्ञापन
man suicide after murder his wife and three kids in Meerut, Question over death
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

पत्नी पर शक करता था रईस 
रईस दिल्ली रहता था, जहां उसका परिवार के अन्य सदस्य भी रहते हैं। रईस को अपनी पत्नी पर शक था। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने इसकी भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव के लोग संबंधों को लेकर चुप्पी साधे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed