फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक वारदात: नवजात को अपना बता रहा था प्रेमी, नहीं देने पर विवाहित प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

Mon, 07 Sep 2020 10:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Sep 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
man stabbed to death his married girlfriend in meerut, reached police station with knife
प्रेमी ने विवाहिता को दी खौफनाक मौत - फोटो : amar ujala

मेरठ के परिक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में सोमवार को मवी गांव के जंगल में प्रेमी ने विवाहित प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी। पुलिस आनन-फानन में आरोपी लेकर मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। सूचना पर सीओ सदर देहात ने भी मौके पर जांच की। महिला के पति ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  


 
man stabbed to death his married girlfriend in meerut, reached police station with knife
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मवी गांव निवासी सौरभ उर्फ छोटे(25) पुत्र दिनेश का पड़ोस में रहने वाली विवाहित संजीदा (28) से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति मेरठ से दिल्ली चलने वाली अनुबंधित बस पर चालक है। दोनों के चार बच्चे हैं।

 
man stabbed to death his married girlfriend in meerut, reached police station with knife
मौके पर मौजूद पुलिस, मृतका का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
संजीदा ने नौ माह पहले बेटे को जन्म दिया था। सौरभ इस बच्चे को अपना बताते हुए अपने घर में रखने की जिद कर रहा था, लेकिन संजीदा ने बच्चा देने से मना कर दिया। इसके बाद से दोनों में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
man stabbed to death his married girlfriend in meerut, reached police station with knife
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : amar ujala

सोमवार को संजीदा का पति काम पर चला गया। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रेमी सौरभ प्रेमिका संजीदा के घर पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर गांव के पास ईख के खेत में ले गया। खेत में पहुंचते ही सौरभ ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर और गला रेतकर संजीदा की हत्या कर दी।


 
विज्ञापन
man stabbed to death his married girlfriend in meerut, reached police station with knife
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala

हत्या का पता चलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की हत्या के बाद परिजनों और बच्चाें का रो रोकर बुराहाल था। वहीं इस संबंध में सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी सौरभ का महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed