मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के जंगेठी गांव में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी के पड़ोसी युवक व उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसी ने शादी कराने का झांसा देकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी और उसके मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पूरी वारदात की सच्चाई भी बयान की।
यह भी पढ़े: Meerut: प्रमुख सचिव लोक निर्माण नरेंद्र भूषण ने सामुदायिक केंद्र का किया निरीक्षण, स्कूल में चखा मिड डे मील
कंकरखेड़ा के जंगेठी गांव निवासी विपिन की हत्या का आरोपी पड़ोसी हिम्मत ही निकला। उसने विपिन से उसकी शादी कराने का झांसा देकर 50 हजार रुपये लिए थे। शादी न होने पर विपिन अपने रुपये वापस मांग रहा था। इस पर पड़ोसी हिम्मत ने मौसेरे भाई को बुलाया और विपिन को शराब पिलाई फिर उसकी नाड़े से गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में चाकू से उसकी गर्दन भी काट डाली ।
2 of 5
जांच करती टीम।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक विपिन अविवाहत था। हाल ही में उसने अपनी हिस्से की जमीन बेची थी। उसके पास लाखों रुपये थे। वह शादी करने की तैयारी में था। सोमवार सुबह विपिन का शव जंगल में ट्यूबवेल के पास मिला। पुलिस ने इसकी जांच की और साथ ही पुलिस ने विपिन के पड़ोसी हिम्मत को हिरासत में भी ले लिया।
3 of 5
मेरठ मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
पूछताछ में हिम्मत ने बताया कि उसने विपिन की एक लड़की से शादी कराने की बात कही थी। इसकी एवज में विपिन ने उनको 50 हजार रुपये दिए थे, लेकिन लड़की ने विपिन से शादी करने से इनकार कर दिया था। यह बात उन्होंने विपिन को नहीं बताई थी। उसने बताया की विपिन बार बार उसे शादी कराने की बात कह रहा था। इसे लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ।
4 of 5
मौके पर जांच करने पहुंचे सीओ व फॉरेंफिस टीम।
- फोटो : amar ujala
रविवार रात हिम्मत और उसका मौसेरा भाई विपिन को जंगल में ट्यूबवेल पर ले गए। पहले उसे शराब पिलाई और फिर नाडे से उसका गला घोंट दिया। उन्हें लगा कि कहीं विपिन जिंदा न रह जाए, जिसके बाद उसकी चाकू से गर्दन भी काट दी। पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में लेकर उसके मौसेरे भाई की भी तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा उत्तम सिंह राठौर का कहना कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस हत्यारोपियों के करीबी पहुंच गई है। आरोपी की निशानदेही पर 50 हजार रुपये और विपिन का एटीएम कार्ड पुलिस ने बरामद किया गया है।
5 of 5
मेरठ में हत्या।
- फोटो : amar ujala
विपिन की युवती से कराते थे बात
पुलिस ने बताया कि विपिन से लड़की की बात कराकर आरोपी रोजाना शराब और पार्टी लेते थे। शराब पिलाकर उसका एटीएम से आरोपी पैसा निकाल लेते थे। कई महीने बीतने के बावजूद भी शादी नहीं हुई तो विपिन ने उनको पैसा देना बंद कर दिया था। अब लड़की से भी उसकी बातचीत बंद हो गई थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था। जिसके बाद पड़ोसी ने उसकी हत्या की प्लानिंग बनाई।