आरआरटीएस कॉरिडोर के दूसरे फेज में दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक नमो भारत ट्रेन का संचालन आज से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में इसका वर्चुअल उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। एनसीआरटीसी ने इसके लिए पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। वहीं एनसीआरटीसी के नए प्लान के मुताबिक नमो भारत ट्रेन व आरआरटीएस स्टेशन को किराए पर भी लिया जा सकेगा। क्या है NCRTC का प्लान? विस्तार से जानें ।
{"_id":"65e8679268e26fe6a906012f","slug":"namo-bharat-train-will-be-available-on-rent-also-here-is-ncrtc-plan-2024-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शानदार लुक: एयरो डायनामिक प्रोफाइल, किराए पर भी मिलेगी नमो भारत ट्रेन, ये है NCRTC की खास योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार लुक: एयरो डायनामिक प्रोफाइल, किराए पर भी मिलेगी नमो भारत ट्रेन, ये है NCRTC की खास योजना
Wed, 06 Mar 2024 06:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 Mar 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन
- फोटो : सोशल मीडिया
नमो भारत
- फोटो : सोशल मीडिया
नमो भारत ट्रेन और स्टेशन पर फिल्मों की शूटिंग व अन्य कार्यक्रमों के लिए इन्हें किराए पर लिया जा सकेगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने योजना तैयार की है। प्रति घंटे के हिसाब से इसके लिए रुपये देने होंगे। योजना के तहत आरआरटीएस स्टेशन और नमो भारत ट्रेन में फिल्म शूटिंग, डॉक्यूमेंट्री, टीवी विज्ञापनों आदि के लिए तय अवधि के लिए किराए पर लिया जा सकेगा। इसके साथ ही रात के समय (गैर-राजस्व घंटे) के दौरान भी कार्यक्रमों की बुकिंग की जा सकती है।
नमो भारत ट्रेन स्टेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स के अनुसार, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फीचर फिल्म्स, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज के फिल्मांकन की पृष्ठभूमि के रूप में सार्वजनिक परिवहन विशेष रूप से मेट्रो रेल के उपयोग में वृद्धि हुई है। आधुनिक शूटिंग स्थानों की तलाश करने वाले फिल्म निर्माताओं के लिए एनसीआरटीसी की यह योजना एक आकर्षक अवसर प्रदान करता है। शादी, विवाह जैसे कार्यक्रमों को अभी इसमें नहीं जोड़ा गया है, लेकिन यदि कोई प्रस्ताव आता है तो इस पर भी विचार किया जा सकता है। सवप्रर्थम यह देखना होगा कि इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
यह हैं बुकिंग की दर
-बुकिंग क्षेत्र दर प्रति घंटा
-ट्रेन की छह बोगियों की बुकिंग दो लाख
-स्टेशन परिसर में स्थान दो लाख
-ट्रेन और स्टेशन परिसर तीन लाख
-डिपो ढाई लाख
यह हैं बुकिंग की दर
-बुकिंग क्षेत्र दर प्रति घंटा
-ट्रेन की छह बोगियों की बुकिंग दो लाख
-स्टेशन परिसर में स्थान दो लाख
-ट्रेन और स्टेशन परिसर तीन लाख
-डिपो ढाई लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
नमो भारत
- फोटो : सोशल मीडिया
आरआरटीएस के बुनियादी ढांचे और नमो भारत ट्रेन विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ-साथ वास्तुकला और मॉडर्न डिजाइन से परिपूर्ण हैं। जिससे बहुमुखी शूटिंग की इच्छा रखने वाले फिल्म निर्माताओं को उत्तम विकल्प मिलता है।
विज्ञापन
नमो भारत
- फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारियों ने बताया कि नमो भारत ट्रेन विश्वस्तरीय सुविधाओं से साथ ही अपनी अनोखी लुक के लिए भी पहचानी जा रही हैं। एयरो-डायनामिक प्रोफाइल ट्रेन के लुक को शानदार और मनमोहक बनाता है। एयरो-डायनामिक प्रोफाइल की मदद से ट्रेन तेज गति पर हवा के खिंचाव को आसानी से कम करने में सक्षम हैं।