मेरठ के हस्तिनापुर में बुधवार को एक प्रेमी युवक की हत्या कर दी गई। बताया गया कि प्रेम विवाह करने के विरोध में बहन के पति प्रदीप कुमार (24) को पीट-पीटकर मार डाला।
वहीं बीच-बचाव के दौरान मृतक की मां प्रेमवती और भाई तरुण को भी पीटकर अधमरा कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवती निकिता, उसकी मां बबीता और उसके दो नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
2 of 7
हस्तिनापुर में युवक की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
मामला हस्तिनापुर स्थित अनाज मंडी का है। बताया गया कि 14 महीने पहले प्रेम-प्रसंग के चलते प्रदीप कुमार और पड़ोस में रहने वाली निकिता फरार हो गए थे। इसके बाद प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।
3 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट मैरिज करने के बाद प्रेमी युगल थाने पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों के परिवार के लोगों को थाने बुलाया था। उस दौरान समझौता कराकर दोनों को उनके ही परिवार के सुपुर्द कर दिया था।
4 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद से युवती अपने माता-पिता के साथ रह रही है, लेकिन दोनों परिवार के बीच तनातनी बनी बरकरार थी। वहीं बुधवार दोपहर में प्रदीप बाजार से सामान खरीदने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान निकिता के दो नाबालिग भाइयों और पिता कर्म सिंह सहित अन्य ने प्रदीप पर हमला कर दिया।
5 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई और प्रदीप के परिजन भी दौड़कर वहां पर पहुंच गए। इस दौरान हमलावरों ने प्रदीप को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार दिया।