मुजफ्फरनगर में चरथावल के गांव नगला राई में मतदान केंद्र पर भारत विरोधी नारे लगाने को लेकर बखेड़ा हो गया। वहीं रतनपुरी के गांव टोडा के मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने एजेंटों पर पथराव कर दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए है।
2 of 11
मौके पर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के बूथ एजेंट का कहना है कि विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।
3 of 11
घायल व्यक्ति और मौके पर फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
4 of 11
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी के गांव टोडा प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर बने मतदान केंद्र के बाहर गए एजेंटों पर दूसरे पक्ष के लोगो ने पथराव किया। हमले में दो एजेंट के सिर में गंभीर चोट आई है। घायलों को मेडिकल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो कथित हमलावरों को हिरासत में लिया।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव टोडा स्थित प्राथमिक विद्यालय नं एक के बूथ संख्या 320 व 321 पर अनुज पुत्र रामपाल, धर्मबीर पुत्र श्याम सिंह एजेंट के रूप में तैनात थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव का ही सलीम अपनी पत्नी प्रवीन जहां को वोट डलवाने के लिए मतदान केंद्र पर आया। मतदान केंद्र पर आकर पता चला कि उसकी पत्नी का वोट डाला जा चुका है। इसी बात को लेकर सलीम ने पीठासीन अधिकारी से पूछताछ करते हुए हंगामा कर दिया।