कोरोना वायरस ( कोविड -19 ) से कारण जारी लॉकडाउन से सभी उद्योग और व्यापार पूरी तरह बंद हैं। वहीं लॉकडाउन ने ईद पर होने वाली खरीदारी के लिए बाजार को करीब 1 हजार करोड़ का फ़टका दिया है। गलियां, सड़कें सब सूना है। यहां तक बाजारों में भी कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही है। आगे स्लाइड्स में जानें इस साल कैसा है ईद पर बाजार का हाल :-
2 of 7
दुकानों पर लटके हैं ताले
- फोटो : amar ujala
ईद पर करोड़ों की डोज से कपड़ा, खाद्य, ज्वैलरी, अन्य बाजर झूमता नजर आता था। लेकिन कोरोना वायरस ने व्यापारियों को इस ईद पर निराश कर दिया। सिवालखास, हस्तिनापुर, कैंट, किठौर, सरधना, मेरठ शहर और दक्षिण क्षेत्र में मुस्लिमों की आबादी बच्चों सहित करीब 10 लाख है। जिसमें कुल परिवारों की संख्या करीब 1 लाख 50 हजार है।
3 of 7
बाजारों में लाॅकडाउन की राहत अवधि में ही दिखी भीड़
- फोटो : amar ujala
रमजान महीने में खाद्य सामग्री की मांग अधिक बढ़ जाती है। जिसमें फल और राशन की बिक्री आम दिनों की अपेक्षा कई गुना बढ़ जाती है। आम दिनों की अपेक्षा इस बार बाजारों में बिक्री कम हुई।
बल्कि ईद पर रेडीमेड, कपड़ा, जूता, ज्वैलरी और खाद्य सामग्री की जबरदस्त बिक्री मार्केट को करोड़ों की डोज देती है। विशेषज्ञों की मानें तो जनपद का ईद का कारोबार 1 हजार करोड़ को पार कर जाता है। लेकिन लॉकडाउन ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
4 of 7
लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
ईद पर शहर के मुख्य बाजार वैली बाजार, घंटाघर, लालकुर्ती, आबूलेन, सेंट्रल मार्केट, भगत सिंह मार्केट, लिसाड़ी रोड सहित अन्य बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती थी। लेकिन इस बार बाजार में वो रौनक देखने को नहीं मिल सकी।
जिससे व्यापारी भी परेशान नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर इस ईद पर सलमान खान की फ़िल्म के लिए उमड़ी भीड़ नहीं नजर आएगी। जो सिनेमाघरों को लाखों का कारोबार देकर जाती थी।
5 of 7
Eid Meerut
- फोटो : amar ujala
ईद के बाद मुस्लिमों शादी भी बाजार को देती थी तेजी ईद के बाद मुस्लिमों में शादी की तैयारियां भी तेज हो जाती थी। क्योंकि ईद के चांद दिखने के बाद शादी करना मुस्लिमों में खास पसन्द किया जाता है।
लेकिन इस बार अधिकतर परिवारों में शादी स्थगित कर दी गईं हैं। कुछ परिवारों ने तो रमजान में ही चंद लोगों को बारात में लेजाकर निकाह पढ़वा दिया। क्योंकि लॉकडाउन कब तक रहे इसका इन्जार न करते हुए ईद का इंतजार नहीं किया।