फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: नाज है... संकट में हम भी आ रहे किसी के काम, ऐसा है हॉटस्पॉट इलाकों का हाल

Tue, 14 Apr 2020 10:14 PM IST
कपिल kapil रोहित अग्रवाल, अमर उजाला, शामली
रोहित अग्रवाल, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Apr 2020 10:14 PM IST
सार

  • नाज है... संकट में हम भी आ रहे किसी के काम
  •  हाॅटस्पाॅट बनाए गए क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के काम आ रहे जिम्मेदार
  • सील हुए तैमूरशाह मोहल्ले में एक- दूसरे का सहारा बन रहे, पुलिस भी कर रही मदद

विज्ञापन
Lockdown in Shamli, Police and responsible people are helping poor families in hotspot areas
शामली में हॉट स्पॉट इलाके तैमूरशाह में सब्जी पकड़ाता यूसुफ। - फोटो : अमर उजाला

सुबह करीब पौने नौ बजे का वक्त। हॉटस्पॉट क्षेत्र तैमूरशाह मोहल्ले की गली के बाहर एक सब्जी का ठेला खड़ा है। अंदर गली में मोहल्ले वाले प्रशासन द्वारा गली के जिम्मेदार बनाए गए लोगों के जरिए सब्जी मंगा रहे थे। जिम्मेदार एक- एक कर आते और सब्जी वाले को नगद देकर सब्जी ले जाते। इसी बीच एक जिम्मेदार ने सब्जी वाले को आवाज लगाकर कहा बडे़ मियां, एक-दो लोग हैं जो कहते हैं पैसे नहीं हैं, बताओ क्या करें। चलो आप सब्जी दे दो, पैसे मैं दे दूंगा, सब्जी वाले बड़े मियां भी बड़े रहमदिल निकले। बोले अरे भाई जान खुदा की रहमत है, दो वक्त की रोटी हमें मजे से मिलती है। दो लोगों से पैसे नहीं लिए तो क्या हुआ, अल्लाह ताल्हा और देगा। नाज है कि मैं भी किसी के काम सकता हूं।

Lockdown in Shamli, Police and responsible people are helping poor families in hotspot areas
हॉटस्पॉट एरिया - फोटो : अमर उजाला

कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद सीलिंग के दायरे में आए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कुछ परिवार मजदूरी पेशा हैं। दैनिक मजदूरी से ही इनके घर का चूल्हा जलता है। लॉकडाउन में सब कुछ बंद है। काम धंधा भी नहीं रहा। अब चार दिन से मोहल्ला सील होने की वजह से ओर मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन्हें ये भी नहीं पता कि ये सब ओर कितने दिनों तक चलेगा। कुछ परिवारों के सामने आर्थिक समस्या भी आने लगी है। दूध, सब्जी सामान मंगाने के लिए भी आर्थिक तंगी, लेकिन गली के अच्छी आर्थिक स्थिति वाले और प्रशासन द्वारा जिम्मेदार बनाए गए लोग इनकी मदद कर रहे हैं। इनके लिए सब्जी, फल और रसोई का सामान का इंतजाम ये लोग मिलजुलकर कर रहे हैं। कभी कोई जिम्मेदार सब्जी और फल मंगा देता है तो कभी दूसरा राशन का सामान दे देता है।

Lockdown in Shamli, Police and responsible people are helping poor families in hotspot areas
शामली में हॉटस्पॉट सील - फोटो : अमर उजाला

दुख तकलीफ में काम आना चाहिए : आसिफ
मोहल्ले के आसिफ मंसूरी कहते हैं कि कुछ लोग मजदूर पेशा हैं। इनके सामने आर्थिक दिक्कत है, लेकिन मोहल्ले के जिम्मेदार लोग सब इनकी मदद कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा जिम्मेदार बनाए गए लोग भी उन्हें उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध करा रहे हैं। भाईचारा बनाकर सब मदद को तैयार हैं। किसी को कोई दुख तकलीफ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown in Shamli, Police and responsible people are helping poor families in hotspot areas
शामली में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

खुशी है हम किसी के काम आए : यूसुफ
सब्जी विक्रेता यूसुफ कहते हैं कि मोहल्ले में एक दो लोगों के सामने ये समस्या आई थी। जिम्मेदारों ने जब उन्हें ये बताया तो उन्होंने बिना पैसे लिए उन्हें सब्जी दे दी। दुख तकलीफ के वक्त इंसान ही इंसान के काम आता है। उनके पास खुदा का दिया सब है।

विज्ञापन
Lockdown in Shamli, Police and responsible people are helping poor families in hotspot areas
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

व्हाट्सएप ग्रुप से निगरानी
हॉटस्टॉप किए गए क्षेत्रों में ड्यूटी पर लगाए गए अफसर भी मुस्तैद नजर आए। प्रशासन ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें ड्यूटी पर लगाए गए सभी अधिकारियों को जोड़ा गया है। ये अधिकारी सुबह छह से शाम छह बजे तक ड्यूटी करते हैं। सुबह आते ही अपने क्षेत्र की लोकेशन दिखाते हुए सभी को अपना फोटो भेजना होता है, ताकि पता चले कि अधिकारी ड्यूटी पर हैं। इस ग्रुप पर डीएम खुद निगरानी रखती हैं। इसी पर समय- समय पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए जाते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed