फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महापंचायत के रंग तस्वीरों के संग: हुक्के की चौपाल, तो कहीं सरकार से सवाल, तिरंगे गमछों से पटा पंडाल

Sun, 05 Sep 2021 07:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Sep 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in pictures: Farmers reached Muzaffarnagar with hookah and tricolor gamchas, asked questions to the government
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित की गई महापंचायत में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से किसान शहर में पहुंचे। इन किसानों के स्वागत के लिए लोगों ने भी पलक-पांवड़े बिछा दिए, जिससे किसान अभिभूत नजर आए। महापंचायत में आने वाले देशभर के किसानों के स्वागत में शहर के लोग सुबह से ही मुख्य चौराहों और एंट्री गेट पर डटे रहे।



शनिवार देर रात करीब 12 बजे से किसानों के जत्थे मुजफ्फरनगर के महापंचायत स्थल पर पहुंचने लगे थे। युवाओं में जोश था जो नारेबाजी करते चल रहे थे। सुबह होते होते सड़क पर किसानों के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। किसान जहां सड़कों पर नाचते-गाते चल रहे थे वहीं हरी, सफेद, भगवा और पीली पगड़ियों व गमछों से पूरा शहर पटा नजर आया। महापंचायत स्थल के पंडाल में भी किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगे गमछे लहराकर महापंचायत का आगाज किया। आगे तस्वीरों में देखें दिन भर कैसा रहा शहर का नजारा: -

Kisan Mahapanchayat in pictures: Farmers reached Muzaffarnagar with hookah and tricolor gamchas, asked questions to the government
उमड़ा किसानों का जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में शहर के जीआईसी मैदान में हो रही महापंचायत में शामिल होने के लिए सुबह से ही किसानों के वाहन पहुंचने शुरू हो गए। दिन निकलने के साथ ही पूरा शहर हरे-सफेद व पीले रंग के झंडों से पट गया।

सुबह दस बजते-बजते शहर में लागू की गई यातायात की सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गईं और हर ओर सड़कों पर केवल किसानों के ही वाहन दौड़ते नजर आए। फ्लाईओवर पर दूर तक पैदल पंचायत स्थल तक पहुंचने के लिए किसानों का हुजूम नजर आया।

Kisan Mahapanchayat in pictures: Farmers reached Muzaffarnagar with hookah and tricolor gamchas, asked questions to the government
महापंचायत में पंजाब के किसानों की संख्या रही ज्यादा - फोटो : अमर उजाला

किसान महापंचायत में पहुंचने के लिए किसान महावीर चौक से पंचायत स्थल तक पैदल गए। इस दौरान पंजाब के किसानों की संख्या सबसे ज्यादा रही। हरी-पीली, सफेद और नारंगी पगड़िया पहने किसानों का जगह- जगह पर जोरदार स्वागत किया गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in pictures: Farmers reached Muzaffarnagar with hookah and tricolor gamchas, asked questions to the government
नाचते-गाते किसान कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

शहर के जीआईसी ग्राउंड में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में रविवार सुबह से ही उमड़ी भीड़ के सामने सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। प्रशासन की ओर की गई व्यवस्थाएं सुबह दस बजने के साथ ही चरमरा गई। किसान नाचते गाते पंचायत स्थल तक पहुंचे।

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in pictures: Farmers reached Muzaffarnagar with hookah and tricolor gamchas, asked questions to the government
हुक्का सुलगाते किसान - फोटो : अमर उजाला
आसपास के कुछ किसान बैलगाड़ी के साथ महापंचायत में शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने पंचायत स्थल के बाहर ठहरकर हुक्का चौपाल लगाई और सरकार की नीतियों खिलाफ जमकर चर्चा की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed