तीनों कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को दिशा देने और यूपी में सत्ता परिवर्तन को लेकर मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में देशभर के किसान शामिल किसानों में पंजाब व हरियाणा के किसानों की संख्या ज्यादा दिखी। युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
{"_id":"6134b4a48ebc3eb4e14d0e0b","slug":"kisan-mahapanchayat-in-muzaffarnagar-rakesh-tikait-reached-ghazipur-border-straight-from-the-stage-did-not-step-into-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं तोड़ी कसम: मंच से सीधा गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे राकेश टिकैत, नौ महीने से घर की दहलीज पर नहीं रखा कदम, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं तोड़ी कसम: मंच से सीधा गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे राकेश टिकैत, नौ महीने से घर की दहलीज पर नहीं रखा कदम, ये है बड़ी वजह
Sun, 05 Sep 2021 05:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 05 Sep 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
पंचायत को संबोधित करते भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
किसान महापंचायत में उमड़ा किसानों का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
जीआईसी ग्राउंड के मंच से टिकैत ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार झूठी है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति कुंतल नहीं मिला। कहा कि यूपी की योगी सरकार सांप्रदायिक दंगा कराने वाली सरकार है। भाजपा तोड़ने का काम करती है और हम जोड़ने का काम करते हैं। इसी धरती से अल्लाहु अकबर और हर हर महादेव के नारे लगते रहे हैं और लगते रहेंगे। इसी के साथ टिकैत ने वहां मौजूद लोगों से नारे भी लगवाए।
भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत ने कहा कि अब जब तक मांग पूरी नहीं होगी, दिल्ली में आंदोलन जारी रहेगा। पूरे देश में संयुक्त मोर्चा आंदोलन करेगा। जब तक यह आंदोलन सफल नहीं होगा तब तक घर वापस नहीं लौटूंगा।
दरअसल, किसान आंदोलन की शुरुआत में राकेश टिकैत ने प्रण किया था कि 'जब तक कानून वापसी नहीं, तब तक घर वापसी नहीं।' इसके बाद से राकेश टिकैत अपने गृह जनपद मुजफ्फरनगर की सीमाओं से जरूर गुजरे, उन्होंने आसपास के जिलों में भी बैठकें कीं लेकिन वह अपने घर नहीं गए। आंदोलन के नौ माह बाद आज महापंचायत में हिस्सा लेने के बाद वापस गाजीपुर बॉर्डर लौट गए।

हुक्का पीते किसान
- फोटो : अमर उजाला
किसान महापंचायत के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से एलान कर दिया गया है कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के तहत 27 सितंबर को भारत बंद किया जाएगा। इसके अलावा यह भी एलान किया गया कि अब संयुक्त किसान मोर्चा का गठन देश के प्रत्येक राज्य में और प्रत्येक जिले में भी किया जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य योगेंद्र यादव ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए पांच आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा, फसल बीमा के नाम पर फरेब किया, दाना दाना खरीदने का वादे पर खरीद नहीं हुई, कर्जमाफी के नाम ढोंग किया और लोगों को धर्म के नाम पर बांट दिया। उन्होंने कहा कि सौ सुनार की अब किसानों ने एक लुहार की चोट मारी है।
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य योगेंद्र यादव ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए पांच आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा, फसल बीमा के नाम पर फरेब किया, दाना दाना खरीदने का वादे पर खरीद नहीं हुई, कर्जमाफी के नाम ढोंग किया और लोगों को धर्म के नाम पर बांट दिया। उन्होंने कहा कि सौ सुनार की अब किसानों ने एक लुहार की चोट मारी है।
विज्ञापन
पंचायत को संबोधित करते भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत ने महापंचायत के मंच से कहा की संयुक्त मोर्चा दिल्ली बॉर्डर से तब तक नहीं उठेगा, जब तक जीत नहीं मिल जाएगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी दोहराया कि मैं अपने घर नहीं जाऊंगा, किसानों की जीत होने के बाद ही घर आऊंगा।