मेरठ के लालकुर्ती थाने में किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और देहलीगेट थाने में हिंदू युवा वाहिनी के नेता को थर्ड डिग्री देने वाले मामले में दोनों थानों के खिलाफ जांच बैठ गई है। दोनों थानों में पुलिस की बर्बरता का मामला लखनऊ तक गूंज गया है। खुफिया विभाग ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। इसकी जानकारी लगते ही इंस्पेक्टर लालकुर्ती और देहलीगेट थाने के दोनों दरोगा छुट्टी पर चले गए। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर क्या थे ये दोनों मामले :-
2 of 10
उत्पात मचाते किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
लालकुर्ती छोटा बाजार स्थित फव्वारा चौक से थाने तक हंगामा करना किन्नरों को भारी पड़ा। लालकुर्ती इंस्पेक्टर और पुलिस ने थाने में किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दरअसल यहां एक व्यक्ति के घर नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
3 of 10
थाने में किन्नरों की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
किन्नरों के दोनों पक्षों ने थाना लालकुर्ती पहुंचने पर भी जमकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बावजूद दोनों पक्षों ने पुलिस से भी गाली गलौज कर डाली। इसके बाद थाना लालकुर्ती इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी के निर्देश पर पुलिस ने किन्नरों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा।
4 of 10
थाने में किन्नरों की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
थाने में किन्नरों पर पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल होने पर महकमे में खलबली मच गई। यहां तक कि मामले में लखनऊ से भी जवाब मांगा गया है। प्रकरण में इंस्पेक्टर लालकुर्ती रोजंत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। घटना के बाद इंस्पेक्टर लालकुर्ती के छुट्टी पर जाने को लेकर अलग-अलग चर्चा है।
5 of 10
थाने में उत्पात मचाने पर किन्नरों पर लाठियां बरसाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
किन्नरों को जेल भेजा
लालकुर्ती पुलिस पर जानलेवा हमले करने पर नौ किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मंगलवार को सभी किन्नरों को जेल भेज दिया। अन्य फरार किन्नरों की भी गिरफ्तारी होगी।