कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मेरठ जनपद के एकमात्र गंगा स्नान मखदूमपुर मेले में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में गंगा में डुबकी लगाई। पिछले एक सप्ताह से ही भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहनों से श्रद्धालुओं का गंगा मेले में पहुंचने का क्रम जारी था।
कार्तिक पूर्णिमा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली की दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मखदूमपुर के समीप लगने वाला मेला मेरठ जनपद का एकमात्र गंगा स्नान मेला है। बीते तीन दिन से श्रद्धालुओं का गंगा मेले में पहुंचने का क्रम जारी है। आज सुबह से ही भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लोग मेले में पहुंच रहे हैं।
रात में भी निजी वाहनों से गंगा किनारे पहुंचने का क्रम जारी था। जहां दिन में नवविवाहित जोड़ों ने बैंडबाजों के साथ पंरपरागत तरीके से गंगा पूजन किया। वहीं, बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया।
लोगों ने शाम को गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान व दीपदान किया। हजारों की तादाद में श्रद्धालु मेले में पहुंच चुके थे। तेजी से श्रद्धालुओं का मेले में पहुंचने का क्रम जारी था। गंगा किनारे के माहौल में श्रद्धालु पूरी तरह रम गए हैं।
मखदुमपुर गंगा घाट और हस्तिनापुर बूढ़ी गंगा घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान मेले में देर रात्रि से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है बड़ी संख्या में लोग गंगा किनारे पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाकर लोग धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।
मेले में श्रद्धालुओं के जत्थों के गुजरने के कारण क्षेत्र की सभी सड़कों पर चारों तरफ ट्रैक्टर ट्रॉली, भैंसा बुग्गी, बैलगाड़ी मोटरसाइकिल अन्य वाहन की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। सभी सड़कों पर इन वाहनों का कब्जा जमा हुआ है। हालांकि, इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है और आम लोगों का सफर काफी मुश्किल भरा हो रहा है।