फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरा महादेव में परशुराम को मिला था शिव का वरदान, यहां मौजूद है रंग बदलने वाला अनूठा शिवलिंग

Tue, 30 Jul 2019 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Jul 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2019: All you need to know about Pura Mahadev, opalescent Shivalinga is there
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला

चलो पुरा महादेव, जहां रहते हैं देवों के देव, मिटने लगेगी पीड़ा, बोलो तो हर हर महादेव...की गूंज के साथ कांवड़िए शिव के जलाभिषेक के लिए बढ़ रहे हैं। आस्था और देशभक्ति के रंग के साथ कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच गई है।



आज शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भक्तों की यात्रा पूर्ण होगी। वहीं लाखों श्रद्धालु बागपत के पुरा महादेव पर शिव का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। जहां भोलेशंकर अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। आगे जानें आखिर क्यों खास है पुरा महादेव: -

Kanwar Yatra 2019: All you need to know about Pura Mahadev, opalescent Shivalinga is there
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला

पुरा गांव आने वाला हर रास्ता इन दिनों आस्था और देशभक्ति के रंग में रंगा है। सबकी मंजिल एक है और सब शिव नाम का जाम करते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं। शिव के जयघोष के साथ देश की आन बान और शान तिरंगे लहराते हुए जलाभिषेक करने के लिए कतारों में खड़े हैं। 


 
Kanwar Yatra 2019: All you need to know about Pura Mahadev, opalescent Shivalinga is there
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला

पैदल से लेकर डाक कांवड़िए के साथ दो ही रंग है, जिनमें एक आस्था और दूसरा देशभक्ति। सब एक सुर और एक नाद के साथ पुरा के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर की ओर बढ़े चले जा रहे हैं। शिवभक्त तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए पहुंच रहे हैं। पुरा गांव में दूर तक केसरयिा रंग दिखाई दिया। भोले के भजनों के साथ देशभक्ति के गीत भी बज रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2019: All you need to know about Pura Mahadev, opalescent Shivalinga is there
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला

शिव ही सत्य है और सत्य ही शिव है। कई रूप और कई रंग हैं। महादेव दुष्टों का संहार करते हैं, लेकिन भक्तों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। हिंडन नदी के किनारे बसे पुरा गांव पर भी नागेश्वर की कृपा बरसती है। श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में रंग बदलने वाला अनूठा शिवलिंग है। यहां जल चढ़ाने के लिए दूर दूर से शिवभक्त शिवरात्रि पर जल चढ़ाते हैं। 


 
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2019: All you need to know about Pura Mahadev, opalescent Shivalinga is there
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला
इसलिए खास है पुरा महादेव
बुजुर्ग बताते हैं कि हिंडन नदी के किनारे कजरी वन में ऋषि जमदग्नि अपनी पत्नी रेणुका के साथ रहते थे। एक दिन हस्तिनापुर के राजा सहस्रबाहु शिकार खेलते हुए कजरी वन पहुंचे। कुटिया पर पहुंचे तो ऋषि मौजूद नहीं थे। राजा रेणुका के रूप पर मोहित हुए और जबरन उसे अपने साथ हस्तिनापुर ले गए। एक दिन राजा की पत्नी ने रेणुका को बंधन मुक्त कर दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed