मेरठ में जनता कर्फ्यू के दौरान कुछ लोगों ने जहां बेवजह सड़कों पर घूम कर पुलिस की मुश्किल बढ़ाई वही चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी सड़कों पर सख्त तेवर दिखाए। दिल्ली पुलिस ने जहां कर्फ्यू के दौरान बाहर निकले लोगों को फूल देकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की वहीं सड़कों पर तैनात यूपी पुलिस ने कई वाहन स्वामियों के साथ पुलिस कर्मियों ने मारपीट की।
सीएम योगी का आदेश था कि जो लोग जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर किसी जरूरी काम से निकलें उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन यूपी पुलिस खुद ही नियमों को भूल गई -
2 of 5
युवकों को लाठी मारता दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में लिसाड़ी गेट पर तैनात एक दरोगा ने स्कूटी सवार युवकों को रोका और लाठी मार दी। इसकी एक वीडियो भी वायरल हो गई। रविवार को प्रधानमंत्री के आह्वान पर लगाए गए जनता कर्फ्यू के दौरान मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
3 of 5
युवकों को लाठी मारता दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
शहर के हापुड़ अड्डा चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दो युवकों को रोका और उनमें थप्पड़ जड़ दिए। वहीं इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया। युवकों ने बताया कि वह अपने बीमार पिता की दवा लेने जा रहे थे।
4 of 5
युवकों को थप्पड़ मारते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, पुलिस द्वारा की गई सख्ती के बाद दोनों युवक बिना दवा लिए ही घर वापस चले गए। महानगर के एक अन्य चौराहे का वीडियो भी देखने में आया जहां पुलिस कर्मियों ने आने-जाने वालों पर लाठियां मारी।
5 of 5
युवकों को थप्पड़ मारते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सीएम योगी के साफ आदेश थे की जनता कर्फ्यू के दौरान यदि कोई आवश्यक कार्य से बाहर निकल रहा है तो उसे बिल्कुल परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन प्रदेश सरकार की पुलिस ने इसकी जरा भी फिक्र नहीं की।
आईजी प्रवीण कुमार का कहना था कि कुछ जगहों से शिकायत आई है। एसएसपी को इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए गए उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।