जम्मू विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर की मौत के मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। पहले ही दिन एसआईटी ने उपकुलपति, रजिस्ट्रार, डीन आदि से पूछताछ की और जरूरी रिकॉर्ड मांगा।
एसआईटी ने वारदात के दिन के मनोविज्ञान विभाग के सीसीटीवी फुटेज, बर्थडे सेलिब्रेशन की सीसीटीवी फुटेज, यौन उत्पीड़न शिकायत वाला पत्र, छात्राओं द्वारा दी गई वीडियो-ऑडियो, समिति की जांच रिपोर्ट आदि रिकॉर्ड विवि प्रशासन से मांगा है।
2 of 7
Jammu University Professor Died
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार पुलिस की जांच धीरे-धीरे 174 (संदिग्ध मौत) से 306 (खुदकुशी के लिए उकसाने) की तरफ बढ़ रही है। डॉ. चंद्रशेखर की पत्नी डॉ. नीता और भाई एडवोकेट विनोद कुमार ने भी पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें प्रताड़ित किया जाता था।
3 of 7
Jammu University
- फोटो : अमर उजाला
बसपा ने उठाई सीबीआई जांच की मांग
चंद्रशेखर के मामले मं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रेस क्लब के बाहर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बसपा के राज्य महासचिव प्रीतम चंद ने कहा कि इय मामले की सीबीआई जांच हो। वहीं वीसी ने कहा कि एसआईटी पर भरोसा है, इसलिए सीबीआई जांच की सिफारिश जरूरी नहीं।
4 of 7
Jammu University Student Protest
- फोटो : निखिल मेहता
छात्रों ने घेरा वीसी दफ्तर, कैश कमेटी और रजिस्ट्रार को हटाने की मांग
छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को चंद्रशेखर के मामले में वीसी दफ्तर घेर लिया। प्रदर्शनकारियों ने यौन उत्पीड़न जांच समिति (कैश कमेटी) और विवि के रजिस्ट्रार को तत्काल हटाने की मांग की।
5 of 7
जांच के लिए विवि पहुंचे जम्मू पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई के सचिव अजय लखोत्रा ने कहा कि यौन शोषण का आरोप लगाने के पीछे किन लोगों का हाथ है, इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। आरोप लगाने वाली छात्राओं से भी पूछताछ की जाए। प्रतीक रैना और अन्य छात्रों ने कहा कि कैश कमेटी और रजिस्ट्रार को भी हटाया जाए।