{"_id":"5c0a06cbbdec2241a6447d72","slug":"jain-muni-case-young-woman-sent-video-to-her-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि केस: 'मम्मी मैं जिंदा हूं और सुरक्षित भी', मां के नाम भेजा भावुक संदेश वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मुनि केस: 'मम्मी मैं जिंदा हूं और सुरक्षित भी', मां के नाम भेजा भावुक संदेश वायरल
Fri, 07 Dec 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जैन मुनि नयन सागर महाराज के वीडियो वायरल प्रकरण में शामिल लापता खतौली की युवती ने अब अपने मां के नाम अपना एक संदेश वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो में युवती ने कहा है कि मम्मी आपका संदेश, आपकी आवाज मुझ तक पहुंच गई है। मैंने पढ़ भी लिया है, सुन भी लिया है और देख भी लिया है।
2 of 5
जो आपने 24 नवंबर और 30 नवंबर को प्रेस वार्ता में कहा कि मम्मी आपने टोपी वाले बाबा से मेरे लापता होने की बात कही है, वह गलत है। ना मैं लापता हूं, ना मैं किसी बंदिश में हूं। ना मुझ पर कोई सम्मोहन, वशीकरण हुआ है। मम्मी मैं जीवित हूं, सुरक्षित हूं, आनंदित हूं और ठीक हूं। वीडियो में युवती कह रही है कि मम्मी आपने यह कैसे सोच लिया कि मेरी हत्या हो सकती है और मैंने आपसे मिलने की बहुत कोशिश की।
3 of 5
जो आपके इधर उधर भीड़ एकत्र होती है, उससे मुझे बहुत डर लगता है, जिस कारण मैं आपसे मिल नहीं पाई। मम्मी मैंने एक छोटा सा जॉब भी ढूंढ लिया है। जिससे मैं खुश हूं, आपका चिंता करना स्वाभाविक है, अपनी संतान के लिए। दो मिनट 13 सेकेंड की वीडियो में युवती कहती है कि मम्मी कही हुई बात भी सत्य निकली। माता-पिता के अलावा कोई काम नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मम्मी आप अपने दिमाग से यह भ्रम निकाल दो कि कोई मुझे मारता और पीटता हो और मार डालेगा। मुझे आज यह बात आप तक पहुंचा कर खुशी मिल रही है। मम्मी आपसे बहुत जल्द मिलूंगी। मम्मी आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। ये वे कुछ लोग जो अपनी रंजिश निकालने को मुझे और आपको इस्तेमाल कर रहे हैं। बस आप शांत हो जाओ।
विज्ञापन
क्या था वीडियो वायरल का मामला
5 of 5
हरिद्वार के बहादराबाद थाने में 31 जुलाई को रुड़की के एक इंजीनियरिंग कालेज की खतौली निवासी असिस्टेंट टीचर के अपहरण का मुकदमा पिता ने जैन मुनि नयन सागर महाराज के खिलाफ दर्ज कराया था। तीन अगस्त को युवती बहादराबाद थाने अकेली पहुंचीं थी और पुलिस के साथ कोर्ट में बयान दर्जकर कहीं चली गई थी। वहलना प्रवास के दौरान 23 और 24 जून की तारीखों का युवती का जैन मुनि नयन सागर महाराज के साथ वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो क्लिप में युवती के होने की पुष्टि परिजनों ने की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।