फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: वेस्ट यूपी के हर शहर में योग की तस्वीरें Live देखें

Wed, 21 Jun 2017 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 21 Jun 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
International yoga day: see photos of yoga in every city of West UP
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार की सुबह योग में लिपटकर आई। सूरज की किरणों के चमकने से पहले हजारों लोग योग साधना में लीन होते नजर आये। आम से लेकर खास लोगों ने योग किया। शहर से योग की गूंज और असर दूर तक पहुंचाने के लिए कई बड़े शिविर आयोजित किए गए। सरकार ने योग के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश देकर योग दिवस को व्यापक कर दिया है।

International yoga day: see photos of yoga in every city of West UP
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सिविलियन ही नहीं सेना ने भी योग दिवस की बड़ी तैयारी की है। कई हजार जवान और अधिकारियों ने योग किया। बारिश के कारण जगह में तब्दीली की गई है। योग के बड़े अन्य आयोजनों में सीसीएसयू कैंपस, सेना एरिया और जीमखाना में हैं। इनके अलावा भी बहुत सारे शिविर लगाए जा रहे हैं। सेना ने योग के लिए कार्यक्रम जारी किया है। सुबह छह से सात बजे तक कार्यक्रम है। कुछ जगह पर थोड़ी तब्दीली की गई है। सेना की 22 डिविजन ने योग कार्यक्रम को दो हिस्सों में बांटा है।

International yoga day: see photos of yoga in every city of West UP
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

भगत लाइन में सैनिक और अधिकारी सुबह छह से सात बजे योग करेंगे। पश्चिमी यूपी सब एरिया हेड क्वार्टर का योग अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट में सुबह छह बजे से होगा। आरवीसी फुटबाल ग्राउंड पर सुबह साढ़े पांच बजे से योग हुआ। 9 डिविजन का योग भी आरवीसी में होगा। सुबह साढ़े पांच बजे से योग होगा। सेना के चारों कार्यक्रम में करीब पांच हजार से अधिक सैनिक और अधिकारी योग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
International yoga day: see photos of yoga in every city of West UP
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सीसीएसयू कैंपस के खेल मैदान पर क्रीड़ा भारती के योग शिविर का बुधवार को योग के साथ समापन होगा। यहां एक सप्ताह से चल रहे योग शिविर में लोग बारिश में भी नहीं रुके। डीएन डिग्री कॉलेज में 72 यूपी बटालियन एनसीसी के 400 कैडेट्स कॉलेज प्रांगण में सुबह सात बजे से योग करेंगे। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर मेरठ के कमांडर ब्रिगेडियर यशपाल सिंह और कर्नल मनीष गोसाई मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
International yoga day: see photos of yoga in every city of West UP
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

भारतीय योग संस्थान की ओर से इशिका फार्म हाउस दांतल कंकरखेड़ा में सुबह सवा पांच बजे योग शिविर आयोजित किया जाएगा। आर्मी पब्लिक स्कूल में सुबह सात बजे से योग होगा। जीआईसी में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के करीब 700 कैडेट्स सुबह सात बजे से योग करेंगे। यूथ क्लब के सदस्य भी पल्लवपुरम फेस वन के सप्तऋषि पार्क में योग करेंगे। यह जानकारी क्लब हेड राज आर्यन चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि यूथ भी मान चुके हैं कि योग से तन और मन स्वस्थ होता है। क्लब सदस्य शुभम, अभिषेक, शौर्य, जॉनी, प्रतीक आदि के साथ कालोनी वासी भी योग में हिस्सा लेंगे। सीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि सीएचसी और पीएचसी पर भी योग होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed