फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व योग दिवस की खास तस्वीरें: उत्साह के साथ घरों व पार्कों में योग करते नजर आए खिलाड़ी, नेता और अफसर

Mon, 21 Jun 2021 01:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Jun 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2021: Players, leaders and officials celebrated World Yoga Day in many districts of Western UP and see photos
पश्चिमी यूपी में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व योग दिवस। - फोटो : amar ujala

देश के हर प्रदेश और जिले में आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। वहीं पश्चिमी यूपी के शहरों में नेता, अधिकारी और खिलाड़ी समेत सभी लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। देश-दुनिया में इस बार यह सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। 



बागपत में योग दिवस को लेकर दिखा उत्साह, घरों में किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बागपत जिले के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने घरों में रहकर योगाभ्यास किया। हर किसी ने योग में दिलचस्पी दिखाई। वहीं डीएम राजकमल यादव और सीएमओ डॉ. आरके टंडन समेत अन्य अधिकारियों ने अपने आवास पर योगाभ्यास कर लोगों को इसके जरिए निरोगी रहने का संदेश दिया। 

इसके अलावा बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने अपने घरों में योगाभ्यास किया। कई स्थानों पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए समूहों में भी योगाभ्यास किया गया। प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, कपालभाति आदि आसन किए। आयुष मंत्रालय की योग दिवस चैलेंज प्रतियोगिता में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने योगाभ्यास करते हुए अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए।

International Yoga Day 2021: Players, leaders and officials celebrated World Yoga Day in many districts of Western UP and see photos
लोगों ने घरों में किया योग। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे शहर में योगाभ्यास किया गया। वहीं कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने सहारनपुर में बापूजीनगर में अपने आवास पर योग किया। उन्होंने योग के जरिए स्वस्थ रहने का लोगों को संदेश दिया।

International Yoga Day 2021: Players, leaders and officials celebrated World Yoga Day in many districts of Western UP and see photos
सहारनपुर में पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास। - फोटो : amar ujala

उधर, थानों में भी पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया। शहर की कई कॉलोनी के पार्कों में भी योग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2021: Players, leaders and officials celebrated World Yoga Day in many districts of Western UP and see photos
सहारनपुर में योगाभ्यास करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा जिला कारागार में बंदियों को भी योग अभ्यास कराया गया। खास बात यह है कि इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया।

विज्ञापन

बिजनौर में कहीं घरों में तो कहीं सीमित संख्या के साथ किया योग अभ्यास

International Yoga Day 2021: Players, leaders and officials celebrated World Yoga Day in many districts of Western UP and see photos
घरों में योग करते लोग। - फोटो : amar ujala

बिजनौर जिले में अंतराराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया। शासन की गाइडलाइन के अनुसार कहीं भीड़ नहीं जुटी। लोगों ने घरों में ही रहकर योगाभ्यास किया। कुछ संस्थानों में सीमित संख्या के साथ योग अभ्यास किया गया। सोशल मीडिया पर सुबह से ही लोगों ने अपने योगाभ्यास के फोटो अपडेट करने शुरू कर दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed