{"_id":"58ef29d24f1c1b462dcf81e4","slug":"intermediate-english-paper-out-crew-in-officials","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर हुआ आउट, 500 रुपये में सेंटर के बाहर मिल रहा था हल पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर हुआ आउट, 500 रुपये में सेंटर के बाहर मिल रहा था हल पेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बागपत से एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। बता दें कि अबकी बार इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट हो गया है। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
2 of 5
इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट
आदर्श वैदिक विद्यालय नंगला सिनौली के प्रधानाचार्य सुक्रमपाल तोमर ने सोशल मीडिया के जरिए पेपर आउट किए जाने का दावा किया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ डॉ. महेंद्र देव को मिली शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को जिले की पर्यवेक्षक बनाई गई।
3 of 5
इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट
डॉ. कीर्ति गौतम के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीमों ने जिले के 61 परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था की जांच की। पांच सौ रुपये में सेंटरों के बाहर हल पेपर मिलने की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट
डीआईओएस का कहना है कि अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। सुक्रमपाल तोमर को समय से पहले प्रश्रपत्र खोलने के मामले में केंद्र व्यवस्थापक पद से हटाकर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। खुद तोमर भी पेपर आउट होने का दावा कर छपरौली थाने में एक छात्र अंकुश ढाका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा चुके हैं। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर आउट
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी बागपत के आदर्श वैदिक विद्यालय में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान का पेपर आउट हो गया था। इस बात का खुलासा द्वितीय पाली में होने वाले रसायन विज्ञान द्वितीय (इंटर) की परीक्षा से पहले गेट पर तलाशी के दौरान हुआ था। उस समय छात्र के पास एक पेपर मिला था जिसपर प्रश्न के साथ सभी के उत्तर भी लिखे थे। जिसे देखकर अध्यापक हैरान रह गए। प्रश्नपत्र आउट होने की सूचना मिलते ही आलाधिकारियों में हड़कंप मचा गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।