पुलिस की लापरवाही और पड़ोसी के लगातार छेड़छाड़ करने से तंग आकर एक परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की थी। जहां इस घटना में महिला की मौक चुकी है तो वहीं पिता और बेटी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं अस्पताल में होश आने पर बेटी ने पुलिस अफसरों को सुनाई दर्द भरी कहानी...। अगली स्लाइड में जानिए:-
2 of 8
पीड़ित से जानकारी लेती महिला आयोग की सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि जहर खाने वाले परिवार के पिता-पुत्री की हालत शुक्रवार को और बिगड़ गई। इस पर उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। मामले में हस्तिनापुर पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
3 of 8
पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे एसपी देहात अविनाश पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर क्षेत्र के पल्टूपुरी गांव में अनुसूचित परिवार ने शोहदों से परेशान होकर गुरुवार को जहर खा लिया था। इसमें महिला की मौत हो गई थी। पिता-पुत्री की हालत अभी गंभीर बनी है। पूर्व विधायक गोपाल काली ने शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर इलाज पर सवाल उठाए।
4 of 8
पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पिता-पुत्री को मेरठ रेफर किया गया। मामले की जानकारी होने पर महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। मामले में एसपी देहात अविनाश पांडेय से भी बात की। एसपी देहात ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। नामजद आरोपी संते, आदेश, सचिन, गोपाल रवि को जेल भेज दिया है।
5 of 8
अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
सिस्टम की लापरवाही पर पुलिस खामोश
अस्पताल में होश आने के बाद पीड़ित बेटी ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सामने सिस्टम की पोल खोल दी। इसकी जानकारी होने के बावजूद पुलिस प्रशासन खामोश है। 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस नामजद आरोपियों को जेल भेजकर कार्रवाई पूरी करने का दावा कर रही है।