फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती ने घरवालों से बोला था इतना बड़ा झूठ, बोले- हमें तो लगता था...

Sun, 27 Dec 2020 04:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 27 Dec 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Honey trap scandal in meerut :Call girl used to target army personnel, she had told lie at home about her job
आरोपी युवती आरती - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में रहकर मुजफ्फरनगर निवासी युवती फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग की साजिश रच रही थी, लेकिन युवती ने अपने घरवालों को कुछ और ही बताया हुआ था।



हनी ट्रैप के गैंग का भंडाफोड़ होने के बाद युवती और उसके एक साथी को जेल भेज दिया गया। मामला सेना से जुड़ने पर सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से जांच कर रही हैं। वहीं मेरठ पुलिस शनिवार को युवती के गांव जांच के लिए पहुंची जहां कई नए खुलासे हुए। सामने आया कि युवती ने अपने घरवालों को भी धोखे में रखा हुआ था: -

Honey trap scandal in meerut :Call girl used to target army personnel, she had told lie at home about her job
हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रह कर फौजियों को टारगेट बना रही थी युवती
फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती की जांच करने शनिवार को मेरठ पुलिस मुजफ्फरनगर पहुंची। यहां युवती के पजिनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि युवती ने घरवालों को बताया हुआ था कि वह गुरुग्राम की एक बड़ी कंपनी में नौकरी करती है।
 

Honey trap scandal in meerut :Call girl used to target army personnel, she had told lie at home about her job
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण बोले- हमें तो लगता था...
इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा के अनुसार युवती का गांव मुजफ्फरनगर जानसठ के पास है। पुलिस ने गांव में जाकर आरोपी युवती के बारे में जानकारी जुटाई है।

छानबीन में पता चला कि युवती गुरुग्राम में नौकरी करने की बात कहकर एक साल पहले गांव से आई थी। ग्रामीणों को भी यही जानकारी थी कि युवती एक बड़ी कंपनी में नौकरी करती है। पुलिस के अनुसार गांव वालों का कहना था कि उन्हें तो यही लगता था कि युवती किसी बड़ी कंपनी में अफसर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey trap scandal in meerut :Call girl used to target army personnel, she had told lie at home about her job
हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती - फोटो : अमर उजाला

माता पिता को पुलिस से मिली मामले की जानकारी
इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि युवती के परिजन गिरफ्तारी के दौरान नौचंदी थाने में आए थे। उन्हें बेटी के बारे में सारी जानकारी पुलिस द्वारा दी गई थी।

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना कि पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपी युवती से बरामद पांचों मोबाइल की सीडीआर से भी पता लगाया जा रहा कि आखिर कौन-कौन फौजी हनीट्रैप के शिकार हुए हैं।

विज्ञापन
Honey trap scandal in meerut :Call girl used to target army personnel, she had told lie at home about her job
आरोपी युवक और उसका साथी - फोटो : अमर उजाला

गुपचुप जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियां
नौचंदी पुलिस ने आरोपी युवती और उसके साथी अंकुर को गिरफ्तार करके तीन दिन पहले जेल भेज दिया। फौजियों को ही क्यों निशाना बनाया जाता था, इसे लेकर देश की सुरक्षा में भी सेंधमारी भी हो सकती है।

सुरक्षा एजेंसियां गुपचुप तरीके से छानबीन करने में लगी हैं। हनीट्रैप में शिकार हुए दोनों फौजियों से भी इंटेलिजेंस जानकारी जुटा रही है कि आखिर युवती से उनकी क्या-क्या बात होती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed