बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, बच्चों से भरी स्कूल बस डूबी, मची चीख-पुकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में लगातार भारी बारिश ने शुक्रवार को 32 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग ने भारी बारिश का 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जिलाधिकारी ने शनिवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।
तेज बारिश के चलते लिसाड़ी गेट थाने की इस्लामाबाद पुलिस चौकी की बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए तो फैंटम समेत तीन बाइक मलबे में दब गईं।
वहीं, परतापुर में चंदसारा रेलवे हाल्ट के अंडरपास में भरे पानी में एनकेबीआर फफूंदा स्कूल की बस फंस गई। इस स्कूल बस में उस समय दसवीं कक्षा तक के 28 बच्चे सवार थे। इससे पहले यहां एसके एकेडमी बिजौली की बस भी यहां फंस गई थी। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के गांवों के लोगों ने बच्चों को बस से सुरक्षित निकाला।
उधर, कंकरखेड़ा के जेवरी गांव में दोपहर में एक मकान गिर गया। गनीमत रही कि घर के लोग उस समय बाहर खड़े थे, जिससे अनहोनी होने से बच गई। मेरठ देहात में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव सिरजेपुर में गंगा का तटबंध टूट गया। इससे आसपास के गांवों के जंगल में पानी भर गया। फलावदा, सरधना, लावड़ और सरधना में पांच मकानों की छत और एक दीवार गिर गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार मौसम कार्यालय पर बारिश 146.8 मिमी दर्ज की गई। अभी मानसूनी सिस्टम से बारिश का असर बना रहेगा। तीन दशक में जुलाई माह में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश का असर अगले 48 घंटे तक बना रहेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/