फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणावी गायक का कत्ल: पैर में चोट लगने पर कबड्डी छोड़ी, बने गायक, इस गाने से मिली शोहरत; अंकित पर था एक केस

Fri, 28 Aug 2026 03:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 28 Aug 2026 03:19 PM IST
सार

बदमाशी और गैंगवार से जुड़े गीतों के जरिए युवाओं के बीच पहचान बनाने वाले हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के गायक-कलाकार अब गैंगस्टरों के निशाने पर होने की आशंका जताई जा रही है। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस इस पहलू को भी जांच के केंद्र में रखकर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Haryanvi singer murder in UP Quit kabaddi after leg injury became a singer and shot to fame with song
Shamli Haryanvi singer Ankit Balian - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली में अंकित हत्याकांड की जांच में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों पर फोकस बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के 50 से अधिक मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम अकाउंट पुलिस के रडार हैं। पुलिस के अनुसार इनमें वे लोग शामिल हैं, जिनसे अंकित ने घटना से पहले करीब एक सप्ताह के दौरान फोन या सोशल मीडिया के जरिए बातचीत की थी। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अंकित लगातार किन लोगों के संपर्क में था। 


खास तौर पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से चंद मिनट पहले अंकित की किस युवक से फोन पर बातचीत या कहासुनी हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शामली के साथ मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरियाणा के सोनीपत और रोहतक तथा दिल्ली के खजूरी खास समेत अन्य स्थानों के लोगों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
 
Haryanvi singer murder in UP Quit kabaddi after leg injury became a singer and shot to fame with song
अंकित की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला कलाकार की भूमिका भी जांच के घेरे में
पुलिस के अनुसार हत्याकांड की जांच में एक महिला कलाकार की भूमिका को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि महिला की भूमिका संदिग्ध हो सकती है। पुलिस कॉल डिटेल, सोशल मीडिया संपर्क और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इसकी जांच कर रही है। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि हर पहलू की जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होगी।

 
Haryanvi singer murder in UP Quit kabaddi after leg injury became a singer and shot to fame with song
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जल्द होगा खुलासा
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्याकांड की जांच तेजी से चल रही है। पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं और विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi singer murder in UP Quit kabaddi after leg injury became a singer and shot to fame with song
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक में एक गायक से हुआ था अंकित का विवाद
करीब छह माह पहले रोहतक में किसी गायक के साथ अंकित का विवाद हुआ था। बताया गया है कि विवाद के बाद अंकित लगातार शामली के बनती खेड़ा में रहने लगा था, हालांकि अपने कार्यालय पर आता-जाता रहता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रोहतक में हुआ विवाद कितना गंभीर था और क्या उसका कोई संबंध अंकित की हत्या से हो सकता है। अंकित की हत्या के तरीके और उससे पहले हुए विवाद ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि विवाद के बाद अंकित के संपर्क में कौन-कौन लोग रहे और क्या किसी ने उससे पुरानी रंजिश का बदला लेने की धमकी दी थी। 
 
विज्ञापन
Haryanvi singer murder in UP Quit kabaddi after leg injury became a singer and shot to fame with song
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैर में चोट लगने पर कबड्डी छोड़ी, बन गए गायक
अंकित बालियान मूल रूप से शामली के बनतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणा के सोनीपत और रोहतक में रहकर म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हुए। गायकी की दुनिया में आने से पहले अंकित कबड्डी खेलते थे, लेकिन पैर में चोट लगने के बाद उन्होंने खेल छोड़ दिया और संगीत की ओर कदम बढ़ाया। हरियाणवी गीत भाई कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके अलावा गैंगर, बच्चे बदमाश, उत कसूत और पीटीआई जैसे गीतों से भी वह चर्चा में रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed