फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl told her painful story to SSP after misbehaved by his brother in Meerut and and sought justice

मां कराती है देह व्यापार, भाई लूटता है अस्मत, पीड़िता ने एसएसपी को सुनाई दर्द भरी दास्तां

Sat, 01 Jun 2019 12:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jun 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Girl told her painful story to SSP after misbehaved by his brother in Meerut and and sought justice
एसएसपी मेरठ नितिन तिवारी

यूपी के मेरठ शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि रुपयों के खातिर एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की इज्जत का सौदा कर दिया। तीन दिन पूर्व दरिंदों के चंगुल से बचकर निकली किशोरी पार्कों में रात बिता रही है। एक अधिवक्ता की मदद से एसएसपी के पास पहुंची किशोरी अपना दर्द बताते-बताते फफक पड़ी। एसएसपी ने महिला पुलिस को मामले की जांच सौंपी है। 

विज्ञापन


मामला गंगानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। 17 साल की किशोरी एक कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। पीड़िता का आरोप है कि करीब डेढ़ साल से उसकी मां नशे की गोलियां देकर उससे देह व्यापार करा रही है। विरोध करने पर कई बार उसे पीटा। पीड़िता का आरोप है कि उसका भाई भी कई बार अस्मत लूट चुका है। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने एक किशोरी को कमिश्नरी पार्क के पास देखा। उसकी आंखों में आंसू देखकर एक वरिष्ठ अधिवक्ता किशोरी के पास पहुंचे। उसकी आपबीती सुन वह किशोरी को एसएसपी ऑफिस ले गए।
विज्ञापन


एसएसपी को दिखाए वीडियो
पीड़ित किशोरी ने एसएसपी से कहा, सर! मेरी मां मुझसे धंधा कराती है। नशे की गोलियां खाने में देकर उसे बड़ी उम्र के लोगों के साथ सुलाती है। पिछले एक साल से उसके साथ ऐसा हो रहा है। पिता, भाई और कुछ रिश्तेदारों को भी जानकारी है, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं करता। वह किसी तरह जान बचाकर घर से निकली है। किशोरी ने कुछ वीडियो भी एसएसपी को दिखाए। मामले में एसएसपी नितिन तिवारी ने महिला थाने की इंस्पेक्टर संध्या वर्मा को जांच के निर्देश दिए। साथ ही जांच पूरी होने तक किशोरी को अपनी सुपुर्दगी में रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सगे भाई पर अस्मत लूटने का आरोप
अफसरों के सामने बिलखती किशोरी ने बताया कि हर रोज उसे अलग-अलग लोगों के साथ सोने के लिए मजबूर किया जाता है। उसका सगा बड़ा भाई भी उसे अपनी हवस का शिकार बना चुका है। मां और पिता से कई बार शिकायत की, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। छोटा भाई उसकी मदद करना चाहता है, लेकिन यह लोग उस पर भी नजर रखते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसे कैद करके रखा जाता है।

Girl told her painful story to SSP after misbehaved by his brother in Meerut and and sought justice
नितिन तिवारी - एसएसपी मेरठ

किशोरी की मां ने भी दी तहरीर
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि किशोरी ने जो तहरीर दी है, उसके  आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं किशोरी की मां ने भी एक तहरीर गंगानगर थाने में दी है। मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी अभय नाम के युवक के साथ जाना चाहती है। पुलिस ने आरोपी अभय के खिलाफ भी केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामले में सख्त कार्रवाई हो
किशोरी को लेकर आने वाले अधिवक्ता का कहना था कि जिस तरह की बात किशोरी बता रही है, अगर वह सच है तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। ऐसे लोग सामाजिक रिश्ते को कलंकित कर रहे हैं।

वर्जन-
कुछ लोग एक किशोरी को लेकर आये थे। किशोरी ने अपने परिवार से जुड़ी कुछ आपत्तिजनक बातें बताई हैं। महिला पुलिस की सुपुर्दगी में किशोरी को सौंपकर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - नितिन तिवारी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed