फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्ट्रीट डॉग की मौत पर आत्महत्या: घर में पाल रखे थे 10 कुत्ते, अंडे खिला घर से निकली गौरी, फिर उठाया खौफनाक कदम

Sat, 05 Nov 2022 03:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Nov 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
Girl Suicide on the death of a street dog, ten dogs were kept in the house
कुत्ते की मौत पर आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा में गली के कुत्ते की मौत से सदमे में आई छात्रा गौरी (24) ने शुक्रवार सुबह पानी की टंकी (ओवरहेड टैंक) से कूदकर जान दे दी। गौरी ने हाल ही में नीट क्वालिफाइड किया था। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए कक्केपुर गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि गेल के गाजियाबाद कार्यालय में तैनात संजय त्यागी परिवार संग डिफेंस एन्क्लेव में रहते हैं। संजय का बेटा सार्थक बंगलूरू में आईटी कंपनी में इंजीनियर है। बताया कि बेटी गौरी ने इसी साल नीट क्वालिफाई किया था। उसे जानवरों से बहुत प्यार था। गुरुवार शाम को वह पालतू कुत्ते के साथ घूमने निकली तो सड़क पर एक घायल कुत्ता देख उसे घर ले आई। उसने कुत्ते की काफी देखभाल की लेकिन उसकी मौत हो गई। घायल कुत्ते की मौत पर गौरी दुखी हो गई। बेटी की मौत से मां बबली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Girl Suicide on the death of a street dog, ten dogs were kept in the house
कुत्ते की मौत पर आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

डिफेंस एन्क्लेव में पानी के ओवरहेड टैंक से कूदकर आत्महत्या करने वाली छात्रा गौरी (24) के पड़ोसियों ने बताया कि घटना से आधा घंटा पहले उसने एक सहेली को भी फोन किया था। फोन करने के बाद वह लगातार रोती रही। पांच मिनट बाद उसने फोन काट दिया। 
इसके करीब10 मिनट बाद सहेली छात्रा के घर पहुंची और परिजनों को बताया कि वो फोन पर रो रही थी। परिजनों ने बताया कि वह अभी बाहर निकली है। इसके बाद परिजन छात्रा की तलाश में जुट गए, कुछ देर में शोर मचने पर घटना का पता चला।

Girl Suicide on the death of a street dog, ten dogs were kept in the house
- फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने बताया कि गौरी को कुत्तों से बहुत लगाव था। उसने घर पर दस कुत्ते पाल रखे थे। ये सभी स्ट्रीट डॉग थे। वह रोजाना सुबह उठते ही उनको खाना खिलाती थी। दोपहर को शाम को उनको समय से खाना देती थी।
 

शुक्रवार सुबह पौने बजे के करीब गौरी घर के पास की दुकान से कुत्तों के लिए अंडे लेकर आई। कुत्तों को खाना खिलाने के बाद कुछ देर वो उनके साथ खेली भी, इसके बाद वह घर से निकल गई। किसी भी व्यक्ति ने उसको टंकी पर चढ़ते नहीं देखा, गिरने पर आवाज हुई तो घटना की जानकारी गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Suicide on the death of a street dog, ten dogs were kept in the house
आत्महत्या करने वाली छात्रा का घर - फोटो : amar ujala
नीट की परीक्षा पास करने पर बेहद खुश थे परिजन 
गौरी का जिस दिन नीट का रिजल्ट आया तो परिवार के लोग बहुत खुश थे। परिजनों ने मोहल्ले में मिठाई बांटी थी। एक महीने बाद गौरी को काउंसिलिंग के लिए मुंबई जाना था, इसकी वह तैयारी में जुटी थी। परिजनों ने बताया कि वह चिकित्सक बनकर गरीब लोगों की सेवा करना चाहती थी। 
विज्ञापन
Girl Suicide on the death of a street dog, ten dogs were kept in the house
पानी की टंकी से कूदी छात्रा - फोटो : amar ujala

सरल स्वभाव व खुशमिजाज थी 
पड़ोसियों के अनुसार गौरी बहुत खुशमिजाज व सरल स्वभाव की थी। वह स्ट्रीट डॉग्स का बड़ा ध्यान रखती थी। सड़क और घर के आसपास कहीं गंदगी होती तो सफाई करती। गौरी के मौत से मोहल्ले के लोग बेहद गमगीन थे, वे बस यही कह रहे थे कि कुत्ते की मौत पर गौरी ने ऐसा कदम क्यूं उठा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed