{"_id":"58d803fc4f1c1ba6091a14b6","slug":"flower-showers-on-the-circulation-of-the-rss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल : मुस्लिमों ने संघ स्वयंसेवकों पर की फूलों की वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल : मुस्लिमों ने संघ स्वयंसेवकों पर की फूलों की वर्षा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Mon, 27 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस के पथ संचलन पर फूलों की वर्षा करते दूसरे समुदाय के लोग
नव संवत्सर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को शहर में कई जगह पथ संचलन किया गया। जिसमें शहर के करीब चार हजार स्वयंसेवक मौजूद रहे। रजबन में दूसरे समुदाय के लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
Trending Videos
पथ संचलन के बाद नारेबाजी करते स्वयंसेवक
शहर में विक्रमी संवत 2074 के अवसर पर शास्त्रीनगर, जागृति विहार, वैशाली कालोनी, नौचंदी मैदान, पल्लवपुरम, सदर, शताब्दीनगर, लालकुर्ती, ब्रह्मपुरी, प्रह्लाद नगर, गंगानगर, रोहटा रोड, मलियाना, बागपत रोड, कंकरखेड़ा में पथ संचलन हुआ। इसमें महानगर संघ चालक विनोद भारतीय, महानगर कार्यवाह अनिल, शारीरिक प्रमुख मनोज, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
पथ संचनल करते स्वयंसेवक
इस दौरान संघ नेताओं ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सारे विश्व में प्रचलित काल गणनाओं में भारतीय कालगणना ही एकमात्र वैज्ञानिक काल गणना है। वर्ष प्रतिपदा का दिन किसी देवी देवता के जन्मदिन का परिचायक न होकर सृष्टि की रचना एवं भारत राष्ट्र की गौरवशाली विजयी परंपराओं और अभिमानों का द्योतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवक
रजबन में पथ संचलन के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम हुई। यहां पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथ संचलन करते स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया। रजबन बड़ा बाजार में फुटबाल ग्राउंड से पथ संचलन शुरू हुआ, जो रजबन की गलियों से गुजरते हुए वापस फुटबाल ग्राउंड पहुंचा। इस दौरान कई जगह पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
स्वयंसेवक
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पार्क से स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। जिसमें जयघोष आकर्षण का केंद्र रहा। महानगर प्रमुख पंकज ने बौद्धिक किया। स्वयंसेवकों का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। अध्यक्षता डॉ. सुभाष विकल ने की।