फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या, बोरों में मिले शव, मासूम समेत तीन दिन से बेड में थी लाशें

Thu, 09 Jan 2025 10:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 09 Jan 2025 10:27 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि परिवार को बुधवार से किसी ने देखा नहीं था। 

विज्ञापन
Five murder in Meerut: deadbody found under the bed in house, news hindi
इस तरह बेड पर मिले शव। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोहेल गार्डन में एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें मिली हैं। हत्या कर शव बोरे में बंद कर बेड में छिपाए गए। पूरा परिवार बुधवार से लापता बताया गया था।



गुरुवार रात्रि साढ़े नाै बजे उनके शव उनके ही मकान के एक कमरे में पर बेड के भीतर बोरों में बंद शव मिले हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस जांच में हत्या की बात सामने आई है।

Five murder in Meerut: deadbody found under the bed in house, news hindi
मेरठ में पांच लोगों के शव मिले - फोटो : अमर उजाला

बुधवार से पड़ोसियों को नहीं दिखा था परिवार
घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग माैके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस माैके पर पहुंची और छानबीन की। पूछताछ में पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बुधवार से पूरा परिवार गायब था। किसी ने इन्हें नहीं देखा। आज लाश मिलने की बात सामने आई है।

Five murder in Meerut: deadbody found under the bed in house, news hindi
बेड में मिले पांच लोगों के शव - फोटो : अमर उजाला

प्लास्टिक के बोरों में बंद थी लाशें
अभी तक सामने आई घटना की तस्वीरों और पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार जिस जगह लाशें मिलीं हैं। वहां बर्तन, इंडक्शन आदि सामान बिखरा हुआ है। चार लाशें प्लास्टिक के बोरों में बंद मिली हैं जबकि एक मासूम का शव बिना बोरे के मिला है। बताया गया कि सभी की गला काटकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five murder in Meerut: deadbody found under the bed in house, news hindi
माैके पर बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

गहनता से छानबीन में जुटी पुलिस, पड़ोसियों से पूछताछ जारी
पुलिस अधिकारी भी माैके पर पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने बुधवार से ही किसी को घर से बाहर निकलते और न ही किसी को भीतर जाते हुए देखा।

विज्ञापन
Five murder in Meerut: deadbody found under the bed in house, news hindi
प्लास्टिक के बोरों में मिली लाशें - फोटो : अमर उजाला

हत्या कर शव बेड में छिपाए, पत्थर काटने की मशीन से गला रेता
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में हत्या कर शव बेड में छिपाने की बात सामने आ रही है। हत्या के लिए पत्थर काटने वाली मशीन का प्रयोग किया गया है। हत्या किस वजह से हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।  फिलहाल पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी कर रही है। जांच पड़ताल की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed