उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में कमिश्नरी के सामने दो कारों के टकराने के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों कार सवार लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हुई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें समझाया। मामला शांत होने के बाद दोनों पक्ष के लोग वहां से चले गए।
कमिश्नरी के सामने टकराई दो कार, फिर भिड़े दोनों पक्षों के लोग, देखिए मारपीट की तस्वीरें
वहीं पीड़ित युवक की बहन व एक अन्य महिला भी बचाव के लिए आगे आईं। इस दौरान पुलिस और पीएसी कर्मियों ने बीच बचाव कराया। पुलिस ने बाद में दोनों पक्षों के लोगों को वहां से भेज दिया।
बताया गया कि एक कार में युवक अपनी बहन व मां के साथ जा रहा था। युवती का आरोप है कि दूसरी कार से कुछ युवक पीछा कर रहे थे। कभी कार आगे, तो कभी साइड में लाकर स्टंट कर रहे थे। कमिश्नरी के पास कार में साइड लग गई। भाई ने विरोध किया तो दूसरी कार सवार युवकों ने मारपीट कर दी।
आरोपी युवकों ने कहा कि युवती के भाई ने हमारी कार में साइड मारी थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर्रहमान सिद्दकी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
दरोगा ने बाइक में टक्कर मारी
उधर, मोदीपुरम में एक दरोगा ने कार से बाइक सवार को टक्कर मार दी। दरोगा जिला कारागार में तैनात है। मामले को लेकर रुड़की रोड पर काफी देर हंगामा चला। शुक्रवार शाम दरोगा अपनी कार से मेरठ जा रहे थे। कुबेर स्कूल के सामने एक बाइक सवार से कार टकरा गई। दरोगा ने बाइक सवार पर टक्कर मारने का आरोप लगा उसकी बाइक की चाभी छीन ली। इस बीच एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने दरोगा का विरोध किया। हंगामे की सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची। बताया गया कि दरोगा नशे में था। गलती भी उसी की थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/