फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमिश्नरी के सामने टकराई दो कार, फिर भिड़े दोनों पक्षों के लोग, देखिए मारपीट की तस्वीरें

Sat, 30 Jan 2021 01:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Jan 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
Fight in two sides peoples after two car collided in Meerut and see photos
कार की टक्कर के बाद भिड़े दो पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में कमिश्नरी के सामने दो कारों के टकराने के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों कार सवार लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हुई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें समझाया। मामला शांत होने के बाद दोनों पक्ष के लोग वहां से चले गए।

Fight in two sides peoples after two car collided in Meerut and see photos
बीच-बचाव कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं पीड़ित युवक की बहन व एक अन्य महिला भी बचाव के लिए आगे आईं। इस दौरान पुलिस और पीएसी कर्मियों ने बीच बचाव कराया। पुलिस ने बाद में दोनों पक्षों के लोगों को वहां से भेज दिया।

Fight in two sides peoples after two car collided in Meerut and see photos
कार की टक्कर के बाद भिड़े दो पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि एक कार में युवक अपनी बहन व मां के साथ जा रहा था। युवती का आरोप है कि दूसरी कार से कुछ युवक पीछा कर रहे थे। कभी कार आगे, तो कभी साइड में लाकर स्टंट कर रहे थे। कमिश्नरी के पास कार में साइड लग गई। भाई ने विरोध किया तो दूसरी कार सवार युवकों ने मारपीट कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fight in two sides peoples after two car collided in Meerut and see photos
कार की टक्कर के बाद भिड़े दो पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

आरोपी युवकों ने कहा कि युवती के भाई ने हमारी कार में साइड मारी थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर्रहमान सिद्दकी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Fight in two sides peoples after two car collided in Meerut and see photos
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

दरोगा ने बाइक में टक्कर मारी
उधर, मोदीपुरम में एक दरोगा ने कार से बाइक सवार को टक्कर मार दी। दरोगा जिला कारागार में तैनात है। मामले को लेकर रुड़की रोड पर काफी देर हंगामा चला। शुक्रवार शाम दरोगा अपनी कार से मेरठ जा रहे थे। कुबेर स्कूल के सामने एक बाइक सवार से कार टकरा गई। दरोगा ने बाइक सवार पर टक्कर मारने का आरोप लगा उसकी बाइक की चाभी छीन ली। इस बीच एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने दरोगा का विरोध किया। हंगामे की सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची। बताया गया कि दरोगा नशे में था। गलती भी उसी की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed