फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणजी ट्रॉफी 2019: यूपी और रेलवे के बीच कांटे की टक्कर जारी, पेसर ने झटके तीन विकेट, देखें तस्वीरें

Wed, 11 Dec 2019 02:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Dec 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy 2019, The competition between the team of UP and Railways is continuing in Meerut
रणजी मैच - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के भामाशाह पार्क में चल रहे रणजी मैच में यूपी और रेलवे के बीच कांटे की टक्कर जारी है। मैच के दूसरे दिन मंगलवार को रेलवे ने पहली पारी में 253 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में यूपी की टीम ने खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रेलवे की घातक गेंदबाजी के आगे यूपी की टीम 175 रन के स्कोर पर सिमट गई। यूपी के सलामी बल्लेबाज अलामस शौकत 92 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Ranji Trophy 2019, The competition between the team of UP and Railways is continuing in Meerut
रणजी मैच - फोटो : अमर उजाला

पहले दिन 244 रन पर आठ विकेट खोने के बाद रेलवे के बल्लेबाज स्कोर में इजाफा करने में नाकाम रहे। दूसरे दिन रेलवे की टीम ने 253 के स्कोर पर अंतिम दो विकेट भी गवां दिए।

Ranji Trophy 2019, The competition between the team of UP and Railways is continuing in Meerut
रणजी मैच - फोटो : अमर उजाला

रेलवे के बल्लेबाज दिनेश मोर 91 रन पर नाबाद लौटे। 253 रनों का पीछा करने उतरी यूपी की टीम का कोई बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया। मात्र 63 रन के स्कोर पर यूपी के छह विकेट गिर चुके थे। सातवें विकेट के लिए अलमास शौकत व सौरभ कुमार ने 38 रन जोड़े। ये जोड़ी कुछ कमाल कर पाती उससे पहले ही सौरभ 21 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गवां बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranji Trophy 2019, The competition between the team of UP and Railways is continuing in Meerut
रणजी मैच - फोटो : अमर उजाला

वहीं 38वें ओवर में पेसर अमित मिश्रा ने तीन विकेट झटके। इस ओवर की दूसरी गेंद पर सौरभ को नवनीत विर्क ने कैच किया। तीसरी गेंद पर शिवम मावी और पांचवीं गेंद पर कप्तान अंकित राजपूत आउट हुए। इस समय यूपी का स्कोर 101 रन था। अंतिम विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज अलमास व यश दयाल ने संभलकर बल्लेबाजी की। अलमास को रेलवे ने दो जीवनदान दिए। इसका उन्होंने फायदा भी उठाया। आखिरी विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 74 रन जोड़े।

विज्ञापन
Ranji Trophy 2019, The competition between the team of UP and Railways is continuing in Meerut
रणजी मैच - फोटो : अमर उजाला

रेलवे के कप्तान कर्ण शर्मा ने 54वें ओवर की पहली बॉल पर आखिरी विकेट के रूप में यश दयाल को क्लीन बोल्ड किया। दूसरी पारी में 78 रन की बढ़त के साथ रेलवे की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। यूपी के गेंदबाजों ने मैच में वापसी करते हुए रेलवे के पांच बल्लेबाजों को 58 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रेलवे का स्कोर 18 ओवर में पांच विकेट पर 58 रन है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed