फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों पर हो रही बारिश से किसान बेहाल, तस्वीरों में देखिए, कैसे जिंदगी गुजार रहे लोग

Sun, 06 Aug 2017 11:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Sun, 06 Aug 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers are helpless due to rain on the hills, look at the photos, how are people living?
तेज बारिश से किसान बेहाल

बिजनौर में पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदानी क्षेत्र में गंगा का कहर जारी है। बालावाली में यूपी-उत्तराखंड को जोड़ने वाली सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी चलने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है।

Farmers are helpless due to rain on the hills, look at the photos, how are people living?
पहाड़ों पर तेज बारिश

किसानों के खेत काटते हुए गंगा गांवों की ओर बढ़ रही है। प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने पर गांव वाले खुद ही बोरी में मिट्टी भरकर अपने खेतों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Farmers are helpless due to rain on the hills, look at the photos, how are people living?
पहाड़ों पर तेज बारिश

गांव ब्रह्मपुरी में दूसरे दिन भी गंगा का पानी भरा रहा। गांव वाले बाढ़ के आतंक के साये में जी रहे हैं। कई गांवों को जोड़ने वाले मालन नदी के रपटे पर अब भी तीन से चार फीट पानी चल रहा है। किसी हादसे की आशंका के चलते अब गांव वाले रपटे से भी पुल पार नहीं कर रहे हैं और गांव में रहने में ही भलाई समझ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers are helpless due to rain on the hills, look at the photos, how are people living?
पहाड़ों पर तेज बारिश

बालावाली में शनिवार दोपहर तक गंगा का पानी मंदिर सामने रपटे पर आ गया। यह रपटा यूपी-उत्तराखंड को जोड़ता है। रपटे पर पानी आने से यहां से गुजरने वाला यातायात अवरुद्ध हो गया है।

विज्ञापन
Farmers are helpless due to rain on the hills, look at the photos, how are people living?
तेज बारिश से किसान बेहाल

बिजनौर-नजीबाबाद रोड पर भी मालन नदी के रपटे पर एक फीट तक पानी आ गया है। पानी आने से प्रशासन सतर्क हो गया है। फिलहाल रपटे पर से यातायात चल रहा है। गंगा का पानी गांव राजारामपुर व डैबलगढ़ तक पहुंच गया है। गांव वालों के भूसे व उपलों के बूंगे गंगा का पानी भरने से बर्बाद हो रहे हैं। गंगा का जलस्तर थोड़ा और बढ़ने पर पानी इन गांवों में घूस जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed