फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: आठ युवती व एक मासूम बच्ची की जिंदगी बर्बाद कर चुका था मुठभेड़ में ढेर हुआ शकील, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 14 Jul 2019 12:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Jul 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Criminalruined the life of girl child and several young girls before died in police encounter Meerut
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया शकील - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया शकील शातिर अपराधी था। लूट, डकैती व रंगदारी की वारदात के साथ वह पल्लवपुरम में लव जिहाद भी चला रहा था। शकील आठ युवतियों और एक मासूम बच्ची की जिंदगी बर्बाद कर चुका था। इसका खुलासा शकील के मोबाइल की सीडीआर से हुआ। शकील ने अपने साथ भूरा व अन्य युवकों को जोड़ रखा था।

Criminalruined the life of girl child and several young girls before died in police encounter Meerut
- फोटो : अमर उजाला

बदमाश शकील का पल्लवपुरम में बड़ा नेटवर्क था। वह बाइक मिस्त्री था। उसकी दुकान के पास ही एक सिक्योरिटी गार्ड के परिवार की महिला से उसके अवैध संबंध थे। शकील ने गार्ड की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। वह गार्ड के परिवार पर बहुत हावी था। इसकी जानकारी गार्ड और उसकी पत्नी ने एक पुलिस अधिकारी को दी थी। 

Criminalruined the life of girl child and several young girls before died in police encounter Meerut
meerut police, meerut news - फोटो : अमर उजाला

यही नहीं इस घिनौनी वारदात के अलावा शकील ने पल्लवपुरम में एक ही वर्ग की अलग-अलग तीन लड़कियों से शादी की। लोगों बताया कि उनका धर्म परिवर्तन भी कराया गया। इतना ही नहीं, शकील ने पांच और लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की थी। जिनसे वह लगातार फोन पर बात करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Criminalruined the life of girl child and several young girls before died in police encounter Meerut
meerut police, meerut news, crime, encounter - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शकील के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। शकील के पास आठ सिम मिले हैं। पुलिस का दावा कि शकील ने एक वर्ग की आठ लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की यह घिनौनी सच्चाई जब लोगों के सामन आई तो हर कोई सन्न रह गया।

विज्ञापन
Criminalruined the life of girl child and several young girls before died in police encounter Meerut
meerut police, meerut news - फोटो : अमर उजाला

उदय सिटी स्थित फ्लैट में मारे गए बदमाश शकील और भूरा थे। इसकी जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने कलेक्शन एजेंट अजित मलिक को बुलाकर शकील की पहचान कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शकील को तीन और भूरा को दो गोली लगी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed