फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनौर अदालत में मर्डर से पहले इसी अंदाज में हुई थी एक और हत्या, कोर्टरूम में ऐसे पहुंची थी पिस्टल

Wed, 18 Dec 2019 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Dec 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Criminal vicky tyagi was shot dead in the same manner before the murder in Bijnor court
घटना के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर कोर्ट परिसर में शाहनवाज की हत्या जिस तरह की गई, उसी तरह कुख्यात गैंगस्टर रहे विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी की हत्या हुईं थी। गांव पावटी निवासी विक्की त्यागी को 16 फरवरी 2015 को उदयवीर चेयरमैन व उसके परिजनों की सामूहिक हत्या के मामले में पेशी पर कोर्ट में ले जाया गया। यहां ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जज के सामने ही कुख्यात विक्की को मौत के घाट उतार दिया गया था। 


 
Criminal vicky tyagi was shot dead in the same manner before the murder in Bijnor court
घटना के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सुनवाई के दौरान सिख अधिवक्ता के वेश में एक किशोर फाइल लेकर कोर्ट रूम में दाखिल हुआ और मोटी फाइल के बीच पेज काटकर छिपाई गई पिस्टल निकालकर कठघरे में खड़े विक्की त्यागी पर गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। 

Criminal vicky tyagi was shot dead in the same manner before the murder in Bijnor court
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

कई गोलियां लगने से विक्की त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी ने पिस्टल वहीं फेंककर सरेंडर कर दिया। हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान सागर मलिक पुत्र सुरेश निवासी बहावड़ी के रूप में हुई, जो करीब एक साल पूर्व बच्चा जेल से फरार हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Criminal vicky tyagi was shot dead in the same manner before the murder in Bijnor court
घटना के बाद मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, फुगाना थाना क्षेत्र के गांव बहावड़ी (अब शामली जनपद में) की महिला प्रधान सुनीता का पति देवेंद्र हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। 11 जुलाई 2013 को देवेंद्र को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी पर लाने के दौरान हत्या की गई थी। 

विज्ञापन
Criminal vicky tyagi was shot dead in the same manner before the murder in Bijnor court
सीजेएम कोर्ट में कुख्यात शाहनवाज की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इसमें दो सगे भाई सौरभ व सागर मलिक कचहरी परिसर में देवेंद्र के पास पहुंचे और उसके पैर छूने के बाद देवेंद्र पर गोलियां बरसा दीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed