{"_id":"58e88d9a4f1c1bf8335b6b52","slug":"yogiraj-s-girl-s-murder-found-dead-in-the-sack-view-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंट स्थित सैन्य फार्म में छात्रा का मर्डर, बोरे में बंद मिला शव, मां भी लापता, देखें तस्वीरें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट स्थित सैन्य फार्म में छात्रा का मर्डर, बोरे में बंद मिला शव, मां भी लापता, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैंट स्थित सैन्य फार्म में बीसीए की छात्रा का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, बेटी को ढूंढने निकली उसकी मां भी लापता हो गई। छात्रा बच्चा पार्क स्थित एक ऑफिस में जॉब करती थी। पुलिस ने वहां छापा मारा तो ऑफिस में ताला लगा मिला और बोर्ड भी गायब मिले। पुलिस को अंदेशा है कि ऑफिस से ही मर्डर केस का कनेक्शन जुड़ा है।
2 of 7
मां सुमनलता का फाइल फोटो
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के भौराकलां थानाक्षेत्र के शिकारपुर निवासी रोडवेज में संविदा कर्मी पवन कुमार परिवार के साथ रुड़की रोड स्थित ग्रेटर पल्लवपुरम में रहते हैं। पवन की बेटी अंशिका उर्फ अनु उर्फ नेहा (20) मेरठ कॉलेज में बीसीए प्रथम छात्रा थी।
3 of 7
जांच करती पुलिस
अंशिका बच्चा पार्क स्थित एक कॉल सेंटर में जॉब करती थी। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे अंशिका घर से ऑफिस जाने की बात कहकर निकली थी। शाम पांच बजे तक अंशिका घर नहीं पहुंची तो उसकी मां सुमनलता उसे ढूंढने घर से निकल गई। परिजनों ने मां-बेटी की देर रात तक तलाश की। न मिलने पर शुक्रवार सुबह पल्लवपुरम थाने में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विलाप करते परिजन
लालकुर्ती पुलिस के अनुसार दोपहर 2:30 बजे सूचना मिली कि सोफीपुर के पास सैन्य फार्म में प्लास्टिक के बोरे में लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें एक युवती की लाश मिली। लालकुर्ती पुलिस की सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने मां-बेटी के लापता होने की जानकारी दी। जिसके बाद पल्लवपुरम पुलिस की सूचना पर पवन, उनकी बड़ी बेटी निम्मी और बेटे अनमोल ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त अंशिका के रूप में की।
विज्ञापन
5 of 7
विलाप करते परिजन
इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला ने बताया कि अंशिका की कॉल सेंटर में 15 दिन पूर्व ही जॉब लगी थी। ऑफिस का संचालक सरधना का बताया गया। जिसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। इंस्पेक्टर के अनुसार अंशिका की हत्या के पीछे ऑफिस का मामला जुड़ा हो सकता है। संचालक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।