उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सदर बाजार पुलिस ने सोमवार को सलीम हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। हत्या को लेकर मोहसिन के मन में कोई पछतावा नहीं था। उसने कहा उसे परिवार की बदनामी का डर था, इसलिए सलीम को मौत की नींद सुला दिया।
बता दें भूसा मंडी निवासी सलीम पुत्र बिलाल अहमद की तीन जुलाई की आधी रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सलीम हत्यारोपी मोहसीन की बहन से मिलने उसके घर गया था, इसी दौरान मोहसिन ने अपने भाइयों के साथ मिलकर सलीम की हत्या कर दी थी। बताया गया कि मोहसिन ने दोनों को मिलते हुए देख लिया था और उसी वक्त उसकी हत्या की योजना बना ली। वह घर के बाहर छिप गया। जैसे ही सलीम वहां से बाहर निकला तो मोहसिन ने उसे वहीं पकड़ लिया। पहले उसकी जमकर पिटाई की गई और बाद में तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद सलीम की मौके पर ही मौत हो गई।
2 of 5
meerut murder , honor killing Meerut, saleem murder
- फोटो : amar ujala
वारदात को अंजाम देने के बाद मोहसीन पहले घर पहुंचा और उसके बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहसीन घटना के बाद से इधर-उधर छिपता रहा।
3 of 5
meerut murder , honor killing Meerut, saleem murder
- फोटो : amar ujala
इस बीच उसने कचहरी में सरेंडर करने की भी कोशिश की लेकिन वहां भी पुलिस का पहरा रहा।
4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर विजेंद्र पाल राणा ने बताया कि रविवार को पुलिस को हत्यारोपी मोहसीन के सिटी स्टेशन के पास मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया।
5 of 5
मौके पर पड़ा मृतक का शव
- फोटो : amar ujala
ये था मामला
हत्यारोपी मोहसीन की बहन से सलीम बेइंतहा मोहब्बत करता था और वह उससे शादी करना चाहता था। युवती भी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन, उसके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। वहीं दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर पंचायत भी हुई। पंचायत में युवती के भाई ने सलीम को समझाया और नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। उधर, सलीम के सिर पर इश्क का ऐसा भूत सवार था कि वह बिल्कुल नहीं माना। इसके बाद बहन से फोन करवाकर रात में सलीम को अकेले घर बुला लिया गया। सलीम के पहुंचते ही उसके भाई का खून खोल उठा। इस दौरान युवती अपने प्रेमी को बचाने के लिए भाई के सामने खूब गिड़गिड़ाती रही लेकिन, उसे कोई तरस नहीं आया। उसने पहले सलीम को बेरहमी से पीटा और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।