फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक वारदात: मायके जाने की जिद पर पत्नी का गला काट डाला, देखिए मर्डर की तस्वीरें

Wed, 22 Dec 2021 02:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Dec 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Wife has murdered by husband in a village of Saharanpur and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर शहर से सटे गांव शेखपुरा में एक युवक ने मामूली विवाद पर पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका के भाई ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।



देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम के मोहल्ला तेलीपुरा निवासी कलीम मजदूरी करता है। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव नथमलपुर निवासी शमा (22) के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक एक सप्ताह से शमा अपने मायके जाने के लिए कह रही थी, लेकिन पति उसे मायके नहीं भेज रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था। पिछले दिनों कलीम की अपने सालों के साथ मारपीट हुई थी। मंगलवार की सुबह कलीम और शमा के बीच फिर विवाद हो गया।

UP Crime News: Wife has murdered by husband in a village of Saharanpur and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि झगड़े के दौरान कलीम ने चाकू से शमा की गर्दन रेतकर मौत के घाट उतार दिया। पता लगते ही पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, लेकिन तब तक आरोपी पति और ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।

UP Crime News: Wife has murdered by husband in a village of Saharanpur and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पता लगा तो मायके पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। गांव नथमलपुर से शमा का भाई आसिफ और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Wife has murdered by husband in a village of Saharanpur and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

आसिफ की तहरीर पर शमा के पति कलीम, देवर, जेठ सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप लगाया कि शमा को कलीम व ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करते थे। मांग पूरी न होने पर कलीम ने शमा को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
UP Crime News: Wife has murdered by husband in a village of Saharanpur and see photos
murder in Saharanpur - फोटो : अमर उजाला

दो माह का है बेटा 
दंपती का दो माह का बेटा है, जिसका नाम अजूबर है। शमा की मौत पर अजूबर के सिर से मां का साया उठ गया। वहीं पिता कलीम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। एसपी सिटी ने बताया कि फिलहाल अजूबर को मायके पक्ष के लोगों की सुपुर्दगी में दिया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed