फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में ताबड़तोड़ मुठभेड़, इनामी समेत कई गोकश गोली लगने से घायल, देखें तस्वीरें

Sun, 31 May 2020 02:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 31 May 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
UP Crime News, Nine accused injured in police encounter at Meerut of Uttar Pradesh
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार को गोकशों की शामत आ गई। पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सुबह से लेकर देर रात तक पुलिस ने जगह-जगह गो-तस्करों की घेराबंदी की। पुलिस मुठभेड़ में आठ गो-तस्करों समेत नौ को गोली मारी-

UP Crime News, Nine accused injured in police encounter at Meerut of Uttar Pradesh
मुठभेड़ में गोकश घायल - फोटो : अमर उजाला

लिसाड़ी गेट में मुठभेड़ में तीन गो-तस्करों को पैर में मारी गोली
लिसाड़ी गेट में शनिवार देर रात पुलिस और गो तस्करों की सीधी मुठभेड़ हो गई है। जिसमें 25 हजार के इनामी सहित तीन गो-तस्करों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल के अनुसार, शनिवार रात पुलिस बजोट रोड पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि बाइक सवार तीन गो तस्कर वारदात करने जा रहे हैं। पुलिस ने बाइक पर सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दी। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी की, इसके बावजूद गो तस्कर गोली चलाते रहे। जवाबी कार्रवाई में तीनों गो तस्करों के पैर में पुलिस की गोली लग गई। शिव ने बताया कि गो तस्कर फुरकान उर्फ शेख निवासी सिवालखास जानी पर 25 हजार का इनाम है। वह जानी थाने से वांछित चल रहा था। फुरकान के साथी अशफाक उर्फ नवाब निवासी समर गार्डन और अनस उर्फ प्यार निवासी लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

UP Crime News, Nine accused injured in police encounter at Meerut of Uttar Pradesh
मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

गोकशों से मुठभेड़, दो घायल  
किठौर में कस्बा शाहजहांपुर में गंगनहर पटरी पर पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से बदमाशों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस व तीन खोखे बरामद किए। दोनों 25-25 हजार के इनामी हैं।
 
इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7:30 बजे वह पुलिस बल के साथ गंगनहर पटरी के पास चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी की शाहजहांपुर नहर पटरी पर कुछ गोकश खड़े हैं। इसके बाद एसएसआई विनय कुमार सिंह व एसआई विनय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख गोकशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम नवाब पुत्र बाबू निवासी ललियाना और मतीन पुत्र अनीस निवासी राधना बताया। दोनों घायल को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया की नबाब हिस्ट्रीशीटर है। इस पर गोकशी सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News, Nine accused injured in police encounter at Meerut of Uttar Pradesh
मुठभेड़ में गोकश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

लू बक्सर में मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल
गांव लू बक्सर के एक ग्रामीण का शुक्रवार रात बैल चोरी कर लिया गया। शनिवार को खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर पुलिस ने गोकश की तलाश की। जई रजबहे के समीप पुलिस ने एक गोकश को घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोकश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP Crime News, Nine accused injured in police encounter at Meerut of Uttar Pradesh
मुठभेड़ में गोकश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लू बक्सर निवासी होमगार्ड मूलचंद पुत्र लक्ष्मीचंद्र का शुक्रवार रात गोकशों ने बैल चोरी कर लिया। शनिवार को ग्राम प्रधान धनराज सिंह, मूलचंद व अन्य ग्रामीण गोवंश की तलाश की। गांव जई निवासी दिलशाद पुत्र सुलेखा और इंतजार पुत्र नजफ अली के खेत में गोवंश के अवशेष मिले। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे और गोवंश का सैंपल लेकर अवशेष जमीन में दबवा दिए। एसपी देहात व सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया थाना भावनपुर पहुंचे और थाना प्रभारी को तुरंत गोकशों को पकड़ने की चेतावनी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed