फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: तांत्रिक ने हाईस्कूल के छात्र की चढ़ाई बलि, मारकर भूसे में दबा दिया था शव, देखें तस्वीरें

Sat, 30 May 2020 12:44 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 May 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
tantrik brutally murdered of class 10th student in kanpur
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिठूर के पेम नगर में छात्र गोविंद दिवाकर (16) की बलि चढ़ने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों ने रात भर छात्र को बेहोश रखा। शुक्रवार तड़के उसको मारा और झोपड़ी के पास भूसे के ढेर में शव को दबा दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपियों को छोड़ा। इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर शव को फेंक दिया।


 
tantrik brutally murdered of class 10th student in kanpur
घटना के बाद लगी इलाकाई लोगों की भीड़ - फोटो : amar ujala
एसओ ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे चौकी में गोविंद के परिजनों के सूचना देने पर पुलिस तांत्रिक और उसके बेटे अमन को गांव से पकड़कर चौकी ले आई थी। तब पुलिसकर्मियों को झोपड़ी और उसके आसपास छात्र का शव नहीं मिला था।

 
tantrik brutally murdered of class 10th student in kanpur
लाश देख पुलिस के चेहरे पर दिखा खौफ - फोटो : amar ujala
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को शव मिला। फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच गोविंद को मारा गया। साफ है कि उसको रात भर वहीं झोपड़ी में रखा गया। पुलिस के मुताबिक बेहोशी की दवा सुंघाकर या कुछ खिलाकर गोविंद को रखा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tantrik brutally murdered of class 10th student in kanpur
घटना के बाद मिली खून से सनी लाश - फोटो : amar ujala
गोविंद की कमाई से चलता था खर्च
गोविंद के किसानी पिता काफी दिनों से बीमार हैं। ऐसे मे गोविंद की कमाई से ही परिवार का घर खर्च चलता था। परिवार में उसकी मां सुशीला, दो बहनें कोमल और नीतू हैं। पांच जून को कोमल का तिलक और 15 जून को शादी है। गोविंद की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।



 
विज्ञापन
tantrik brutally murdered of class 10th student in kanpur
लाश देख बदहवास हुए परिजन - फोटो : amar ujala
इसलिए किशोर को मार डाला
सीओ अजय ने बताया कि गोविंद चाऊमीन की दुकान लगाने के साथ ही सब्जी भी बेचता था। कुछ समय पहले गोविंद से अमन ने पांच हजार रुपये लिए थे, जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। इसको लेकर विवाद भी हुआ। इसके अलावा प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed