फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने में रिश्वतखोरी: आखिर जेल गया हेड कांस्टेबल, लापता इंस्पेक्टर की तलाश में जुटे अफसर, ये था पूरा मामला

Thu, 02 Sep 2021 12:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Sep 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Head constable sent to jail by court in bribe case and inspector is missing from Meerut
आरोपी सिपाही। - फोटो : amar ujala

मेरठ में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह को बुधवार को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर सदर बिजेंद्र सिंह अभी लापता है। उसकी तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लग सका। एसपी सिटी और सीओ क्राइम ने सदर थाने में इस मामले में लिखा-पढ़ी कराई है। 



सदर बाजार थाने में सात महीने पहले ट्रक की फर्जी चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सदर बिजेंद्र सिंह राणा को दोबारा से मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद बिजेंद्र सिंह राणा ने ट्रक मालिक इमरान, ड्राइवर अब्दुल सलाम निवासी मसूरी गाजियाबाद और ट्रक खरीदने वाले मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी कबाड़ी वकार को पकड़ा था। आरोप है कि ट्रक बरामद कराने की बात कहकर ट्रक मालिक और ड्राइवर को छोड़ा गया, इसकी एवज में उनसे चार लाख रुपये की रिश्वत ले ली। वकार को छोड़ने के लिए भी एक लाख रुपये की रिश्वत मांग ली। यह डील सदर थाने के हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह ने की। वकार सोमवार को 50 हजार रुपये देकर छूट गया, बाकी रकम मंगलवार को देना था।

UP Crime News: Head constable sent to jail by court in bribe case and inspector is missing from Meerut
आरोपी सिपाही। - फोटो : amar ujala

वहीं वादे के मुताबिक, वकार रिश्वत देने मेरठ आया था, तभी एसपी सिटी की टीम ने हेड कांस्टेबल को 30 हजार रुपये के साथ रंगेहाथ दबोच लिया। उसने पूछताछ में इंस्पेक्टर की पोल खोल दी। इसके बाद सदर थाने में वकार की तहरीर पर इंस्पेक्टर सदर बिजेंद्र सिंह राणा और हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह के खिलाफ मारपीट, अवैध तरीके से हिरासत में रखने व रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

UP Crime News: Head constable sent to jail by court in bribe case and inspector is missing from Meerut
इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र सिंह राणा - फोटो : अमर उजाला

एडीजीसी क्रिमिनल सुचि शर्मा ने बताया कि बुधवार हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट संख्या-1 नरेंद्र तोमर की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Head constable sent to jail by court in bribe case and inspector is missing from Meerut
मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

वहीं कांस्टेबल के जेल जाने के बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर सदर बिजेंद्र सिंह राणा की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं लगा। एसएसपी ने मंगलवार रात में ही दोनों को सस्पेंड कर दिया था। 

विज्ञापन
UP Crime News: Head constable sent to jail by court in bribe case and inspector is missing from Meerut
एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : amar ujala

हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी से पहले इंस्पेक्टर सदर हाईकोर्ट में सीए दाखिल करने के लिए निकल गए थे। इंस्पेक्टर के खिलाफ भी पुलिस सबूत जुटा रही है। तथ्य के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed