उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पीनना-वहलना बाईपास पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने जनपद के टॉप-10 व 50 हजार के इनामी सोनू सक्का को दबोच लिया। मुठभेड़ में उसको दोनों पैरों में गोलियां लगीं हैं। वहीं एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। सोनू सक्का एक माह पूर्व शहर के मिमलाना रोड पर हुई आसिफ की हत्या का मुख्य आरोपी है, जिसका एक साथी मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया। आगे देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें-
2 of 7
बदमाश के पास से बाइक बरामद
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के वहलना चौकी इंचार्ज एसआई विनय शर्मा सोमवार दोपहर टीम के साथ वहलना-पीनना बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे फायरिंग कर भागने लगे। इसमें पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल प्रशांत गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान भी टीम के साथ बाईपास की तरफ रवाना हो गए, जिसके बाद बदमाशों की एक खेत में घेराबंदी कर ली गई।
3 of 7
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को दोनों पैरों में गोलियां लगीं, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान जनपद के टॉप-10 व 50 हजार के इनामी बदमाश मुरसलीन उर्फ सोनू सक्का पुत्र इमामूद्दीन के रूप में हुई।
4 of 7
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिषेक यादव भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घायल सोनू सक्का व पुलिसकर्मी प्रशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से एक संदिग्ध बाइक, पिस्टल-कारतूस व खोखे बरामद किए गए हैं। फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन दूसरा आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा।
5 of 7
एसएसपी अभिषेक यादव
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मुठभेड़ में धरा गया बदमाश जनपद का टॉप-10 महमूदनगर निवासी सोनू सक्का उर्फ मुरसलीन है, जिस पर आसिफ हत्याकांड के बाद 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इनामी का एक साथी फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।