फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाकी को खुली चुनौती... एटीएम को ऐसे उखाड़ ले गए शातिर अपराधी, 17 लाख की लूट से हड़कंप, देखें तस्वीरें

Wed, 17 Jun 2020 06:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Jun 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: 17 lakhs looted by many criminals from ATM of SBI Bank on Delhi Highway at Saharanpur
सीसीटीवी में अपराधी कैद - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में अपराधियों ने 24 घंटे के भीतर पुलिस को दो बार खुली चुनौती दे दी। जहां अपराधी सोमवार की देर रात को जनपद के सरसावा क्षेत्र में केनरा बैंक के एटीएम को उखाड़कर ले गए थे तो वहीं अपराधियों ने मंगलवार की रात को फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। अब अपराधी एसबीआई के एटीएम को उखाड़कर ले गए हैं। जिसमें 17 लाख रुपये कैश बताया गया है। आगे जानिए पूरा अपडेट- 

UP Crime News: 17 lakhs looted by many criminals from ATM of SBI Bank on Delhi Highway at Saharanpur
सीसीटीवी में अपराधी कैद - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर-दिल्ली हाईवे पर एसबीआई की इंडस्ट्रियल शाखा के एटीएम को उखाड़ लिया गया। इसमें करीब 17 लाख रुपये की नगदी थी। घटना का पता बुधवार सुबह तब चला जब बैंक का स्टाफ यहां काम करने के लिए पहुंचा। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

UP Crime News: 17 lakhs looted by many criminals from ATM of SBI Bank on Delhi Highway at Saharanpur
एटीएम को उखाड़ ले गए अपराधी - फोटो : अमर उजाला

हाईवे और वीआईपी इलाके में दिया वारदात को अंजाम

यह वारदात सहारनपुर दिल्ली हाईवे पर हुई है। यह हाईवे यूपी को सीधे राजधानी दिल्ली से जोड़ता है। घटनास्थल थाना सदर क्षेत्र की हसनपुर चौकी से कुछ ही मीटर की दूरी पर है। बराबर में ही मंडलायुक्त कार्यालय, विकास भवन से लेकर अन्य सरकारी विभागों के कार्यालय हैं। ऐसे क्षेत्र में वारदात कर खाकी को खुली चुनौती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: 17 lakhs looted by many criminals from ATM of SBI Bank on Delhi Highway at Saharanpur
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कहीं एक ही गिरोह का काम तो नहीं

दिल्ली रोड पर इस घटना से पहले सहारनपुर अंबाला हाईवे पर एटीएम को उखाड़ा गया था। लगातार दो घटनाएं हाईवे पर ही की गई हैं। दोनों वारदात में एटीएम उखाड़ा गया है। ऐसे में यह भी जांच की जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाला एक ही गिरोह तो सक्रिय नहीं हो गया है।

विज्ञापन
UP Crime News: 17 lakhs looted by many criminals from ATM of SBI Bank on Delhi Highway at Saharanpur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बैंकों में चेकिंग, एटीएम भगवान भरोसे

बैंकों और एटीएम में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बहुत पहले से ही लगातार चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। दिन के समय कुछ बैंकों में तो पुलिस टीमें चेकिंग कर अपना काम पूरा कर लेती है। मगर हाईवे से लेकर अन्य क्षेत्रों में ज्यादातर एटीएम भगवान भरोसे ही हैं। अधिकतर एटीएम पर अब सिक्योरिटी के लिए गार्ड तक नहीं हैं। रात में ये एटीएम बिना गार्ड के ही भगवान भरोसे होती हैं।एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अनिल आर्य भी मानते हैं कि जरूरत के अनुरूप सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। इसकी निगरानी का जिम्मा ज्यादातर सिविल पुलिस पर ही रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed