फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर की तस्वीरें: गोलियों से भूनकर पूर्व प्रधान की हत्या, फिर गांव में मनाया जश्न, आरोपी बोले- जो भी सामने आएगा मार देंगे

Wed, 15 Dec 2021 11:17 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Dec 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
UP Crime: Mother and daughter have shot dead of a former Pradhan in a village of Meerut and see photos
पूर्व प्रधान की हत्या। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत फैल गई है। आरोपियों ने पूर्व प्रधान की हत्या कर गांव वालों से कहा जो भी सामने आएगा उसे मार देंगे। इस दौरान किसी ने भी हमलावरों के सामने आने की हिम्मत नहीं की। खास बात यह है कि इस हत्याकांड में दो महिलाएं (मां-बेटी) भी शामिल थी। वहीं वारदात के करीब आधा घंटे बाद दोनों महिलाओं ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।  



ये है पूरा मामला
मेरठ-बागपत मार्ग स्थित नंगला गांव में मंदिर के पास किठौली के पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह सैनी (55) की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। उनके बेटे अंकित को भी गोली मार दी गई। इसके बाद एक महिला अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची और तेजपाल की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने मां-बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य लोगों को भी नामजद किया है। तेजपाल पर गिरफ्तार युवती से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज था। 

UP Crime: Mother and daughter have shot dead of a former Pradhan in a village of Meerut and see photos
पूर्व प्रधान की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

हत्या के बाद मां-बेटी ने थाने में किया सरेंडर
पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह सैनी की हत्या करने के बाद मां-बेटी ने जानी थाने में सरेंडर किया तो दुष्कर्म पीड़ित युवती का मामा गांव किठौली पहुंच गया। उसने एलान किया किया जो भी सामने आएगा, उसे मार देंगे। तेजपाल के घर जाकर कहा कि मंदिर के पास शव पड़ा है, जाकर उठा लो। इसके बाद आरोपी ने गांव के लोगों को कोल्डड्रिंक पिलाकर जश्न भी मनाया। पूर्व प्रधान की हत्या से ग्रामीणों में आरोपियों के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। 

UP Crime: Mother and daughter have shot dead of a former Pradhan in a village of Meerut and see photos
हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

चलती रही गोलियां, राहगीर बनाते रहे वीडियो 
घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर तेजपाल सिंह के खेत हैं। पुलिस का दावा कि तेजपाल पर गोलियां बरसाईं गई, तो वहां से गुजर रहे लोग वीडियो बना रहे थे। गोली चलने से पहले दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई थी। लोगों ने तेजपाल सिंह को बचाने की कोशिश नहीं की और न ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस वीडियो हासिल करने कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime: Mother and daughter have shot dead of a former Pradhan in a village of Meerut and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पहले दरोगा और फिर तेजपाल ने किया था दुष्कर्म 
पुलिस ने बताया कि एक ही खानदान के दो पक्षों में रंजिश चल रही है। आरोपी की भांजी पांच साल पहले लापता हो गई थी। दूसरे समुदाय के तीन युवकों को पकड़कर ब्रह्मपुरी पुलिस को सौंपा गया था। आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा संजीव डोगरा लड़की को होटल ले गए और दुष्कर्म किया। इस मामले में दरोगा सस्पेंड हुआ था। लड़की अपने रिश्तेदार के पास किठौली गांव चली गई थी। लड़की ने तेजपाल और उसके बेटे अंकित पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसका मुकदमा जानी थाने में दर्ज है। 

विज्ञापन
UP Crime: Mother and daughter have shot dead of a former Pradhan in a village of Meerut and see photos
पूर्व प्रधान की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने जमीन की भी बताई रंजिश 
पुलिस का दावा है कि तेजपाल की जमीन मेरठ-बागपत रोड पर आ रही है और आरोपी की जमीन मेन रोड से हटकर है। दोनों एक ही खानदान के हैं। बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसको लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed