फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस, सामने आई चौंकाने वाली बात, रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की दी थी धमकी

Thu, 16 May 2019 07:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 May 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Two suspect arrested threat of bomb blast in Shamli and Ghaziabad railway stations at Uttar Pradesh
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी में शामली, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में पुलिस की ऑफिशियल आईडी पर मेल भेजकर रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दोनों से बरामद तीन मोबाइल फोन में कई चौंकाने वाली कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली हैं।

Two suspect arrested threat of bomb blast in Shamli and Ghaziabad railway stations at Uttar Pradesh
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने बताया कि धमकी भरी मेल आने पर शामली साइबर सेल टीम के अलावा स्वॉट टीम, शामली कोतवाली पुलिस को इस मामले की तहकीकात में लगाया गया। पुलिस मुख्यालय स्तर से एटीएस भी इसमें जुट गई थी। साइबर सेल ने मेल से पत्राचार कर मेल आईडी का आईपी एड्रेस, उस पर यूज हुआ मोबाइल नंबर आदि के साथ पूरा पता जुटाया, जिसके बाद आरोपियों के नाम पते आदि ट्रेस हो गए।

Two suspect arrested threat of bomb blast in Shamli and Ghaziabad railway stations at Uttar Pradesh
स्टेशनों पर चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

साइबर सेल की सर्विलांस टीम ने उनके मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर उन्हें बुधवार रात शामली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और डाटा के आधार पर गुलजार की गतिविधियां आतंक फैलाने की पाई गई हैं। हालांकि, प्रारंभिक जांच में अभी तक सीधे तौर पर किसी आतंकी संगठन से संबंध होना नहीं पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two suspect arrested threat of bomb blast in Shamli and Ghaziabad railway stations at Uttar Pradesh
आरोपियों के पास से बरामद किया गया सामान - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने कहा कि जिस मेल से धमकी दी गई, उसकी आईडी शहजाद के नाम से होने की वजह से उसे भी इस केस में संलिप्त माना गया है। कॉल डिटेल की जांच करने पर इसमें कई चौंकाने वाली बातों की कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली हैं, जिसमें गई गंभीर बातें हैं। इस आधार पर गुलजार की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। मोबाइल फोन को एटीएस के माध्यम से जांच को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। तमाम जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Two suspect arrested threat of bomb blast in Shamli and Ghaziabad railway stations at Uttar Pradesh
घटना का खुलासा करते एसएसपी अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

गुलजार पांचवीं तो शहजाद दसवीं पास
पुलिस के अनुसार मेल पर धमकी देने के आरोप में पकड़ा गया गुलजार मात्र पांचवीं पास है, जबकि उसका भाई शहजाद दसवीं पास है। गुलजार दर्जी था, जबकि शहजाद धागे की रील बेचने का काम करता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed