मेरठ में हत्यारोपी शोएब कुरैशी ने दूसरे दिन पुलिस रिमांड पर सनसनीखेज खुलासा किया। शोएब व उसके पार्टनर अमित ने दरिंदगी के बाद नेहा की हत्या की थी। पुलिस ने इस केस में दोनों हत्यारोपियों पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी ने मां-बेटी की हत्या और नेहा के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करना कबूल किया।लेकिन शोएब सुमनलता की लाश जलाने से इंकार कर रहा है।
ग्रेटर पल्लवपुरम निवासी नेहा और उसकी मां सुमनलता को शोएब कुरैशी निवासी लावड़ ने छह अप्रैल को ही मार डाला था। तीन दिन के रिमांड पर आया हत्यारोपी शोएब गिरगिट की तरह रंग बदल रहा है। बुधवार को रिमांड के दूसरे दिन शोएब ने नया खुलासा किया है। उसने बताया कि नेहा नई जींस लेकर ऑफिस में आई थी। नेहा बार- बार अंकित से फोन पर बात करती थी, जोकि उसको अच्छा नहीं लगता था। इसको लेकर शोएब व उसके पार्टनर अमित ने पहले उसको पीटा और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे मार डाला था।
हत्यारोपी शोएब ने कहा कि नेहा की हत्या करने के बाद मैंने सुमनलता की गोली मारकर हत्या की थी। सुमनलता का शव मवी-लावड़ गांव के जंगल में पुआल में छुपाया था। लेकिन दावा किया कि लाश मैंने नहीं जलाईं। यह सुनकर पुलिस भी हैरान है कि आखिर शव को किसने जलाया। शव आलू की बोरियों के साथ जलाया गया, इसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है।
पुलिस ने बुधवार को शोएब से पूछताछ करने के बाद मवी व लावड़ में दबिश दी। पुलिस ने बाग की देखरेख करने वाले को ढूंढा। लेकिन वह घर से फरार मिला। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। पुलिस को अंदेशा है कि आलू मालिक ने पुआल को जलाया है, जिसमें सुमनलता का शव जलकर राख हो गया। हालांकि कुछ दूसरा मामला न हो, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
5 of 7
नेहा हत्याकांड में जांच करती पुलिस
बुधवार को भी शोएब से पुलिस ने क्राइम सीन कराया। पुलिस शोएब को सिटी सेंटर, रजबन बाजार, आबूलेन स्थित फ्लेवर रेस्टोरेंट पर लेकर गई। पुलिस लिखा पढ़ी के लिए शोएब को सभी जगह पर लेकर गई। वह पूछताछ में नई-नई बातें बता रहा है।