शामली में अंतरराष्ट्रीय मशहूर भजन गायक अजय पाठक सहित परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने का आरोपी हिमांशु सैनी चार दिन (96 घंटे) तक पुलिस कस्टडी में रहेगा। कोर्ट ने चार दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर उन आठ सवालों के जवाब तलाशेगी, जो वारदात का खुलासा होने के बाद बाकी रह गए हैं। क्योंकि खुलासे पर लोग सवाल उठा रहे हैं। अगली स्लाइडों में जानिए आखिर कौन से हैं वो आठ सवाल-
गायक मर्डर केस: 96 घंटे का रिमांड मंजूर, हत्यारोपी से इन आठ सवालों के जवाब पूछेगी पुलिस
यही वजह है कि पुलिस ने आरोपी हिमांशु सैनी निवासी झाड़खेड़ी थाना कैराना को पांच दिन के कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी दाखिल की थी। शुक्रवार को उस पर सुनवाई हुई। हिमांशु को भी कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने चार दिन का कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया है।
बता दें कि शनिवार सुबह दस बजे से पुलिस कस्टडी रिमांड का समय शुरू होगा। वहीं, शुक्रवार को हिमांशु को कोर्ट में पेशी पर लाने के दौरान पुलिस ने चौकसी बरती। पुलिस उसे दूसरे रास्ते से लेकर आई और पेशी के बाद वापस जेल ले गई। हिमांशु को पेशी पर लाए जाने का पता लगने पर कुछ लोग कोर्ट परिसर में खड़े थे और मीडियाकर्मी भी थे, लेकिन कब हिमांशु को पेशी पर लाया गया पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को वापस जेल भेज दिया।
इन सवालों के जवाब तलाशेगी पुलिस
- पूरे परिवार की हत्या की साजिश कैसे बनाई थी और कब ?
- हत्या की असल वजह क्या थी, रुपयों का लेनदेन, लूटपाट या कुछ और ?
- वारदात को अंजाम देने में हिमांशु अकेला था, या उसके साथ कोई और भी था ?
- हत्या के बाद भागवत का शव लेकर कहां कहां गया था ?
- दिल्ली में कहां गया और किससे मिला, क्या कार में उसके साथ कोई महिला भी थी ?
- क्या वारदात के बाद दोपहर में वह पंजाबी कॉलोनी में आया था ? यदि आया था तो कार कहां खड़ी की थी
- अजय पाठक की अंगूठियां, उनकी पत्नी का पर्स कहां है ?
- क्या हत्याकांड के बाद किसी भी रूप में उसका कोई मददगार बना ?
कोर्ट ने चार दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दिया है। रिमांड का समय शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। हत्यारोपी हिमांशु को जेल से पुलिस अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी, हर वह बात पूछी जाएगी, जिनके जवाब चाहिए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर साक्ष्यों के साथ कार्रवाई होगी। - विनीत जायसवाल, एसपी शामली
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/