शामली में मशहूर भजन गायक अजय पाठक परिवार हत्याकांड में पूछताछ के लिए लाए गए आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड अवधि पूरी होने पर आदर्श मंडी पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जिला कारागार में दाखिल करा दिया। आरोपी ने पूछताछ में क्या राज खोला है। अगली स्लाइडों में जानिए-
2 of 8
गायक अजय पाठक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शहर की पंजाबी कॉलोनी में 31 दिसंबर को भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक, बेटी वसुंधरा के खून से लथपथ शव उनके मकान में मिले थे। अजय पाठक की कार और बेटे भागवत का शव उसी दिन देर रात में पुलिस ने पानीपत से जली हालत में बरामद किए थे।
3 of 8
गायक अजय पाठक व बेटे का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इस हत्याकांड में पुलिस ने एक जनवरी को थाना कैराना के झाड़खेड़ी निवासी आरोपी हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
4 of 8
आरोपी को ले जाते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस हत्याकांड में पूछताछ के लिए कैराना कोर्ट में पांच दिन का कस्टडी रिमांड देने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने शनिवार सुबह आठ बजे से मंगलवार शाम तीन बजे तक पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत किया था।
5 of 8
जानकारी देते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं परिजनों और रिश्तेदारों की मांग पर एसपी विनीत जायसवाल ने इस कांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने हत्यारोपी को शनिवार सुबह जिला कारागार से कस्टड़ी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की थी। हत्यारोपी से पूछताछ में सामने आया था कि हत्याकांड के बाद आरोपी हिमांशु ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी लूटी थी।