फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनआईए ने डाला डेरा: हथियार सप्लायरों की तलाश जारी, आरएसएस नेता की हत्या में मेरठ से सप्लाई हुए थे हथियार

Tue, 13 Jul 2021 01:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Jul 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
NIA team has been searching for arms supplier and the murdered of RSS leader connected in Meerut
जांच करती एनआईए की टीम। - फोटो : amar ujala

बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट के मामले में एनआईए ने आईएसआई से जुड़े दो लोगों को शामली से दबोचा था। इसके बाद राजधानी लखनऊ से भी दो आतंकियों के पकड़े जाने से पश्चिमी यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले भी मेरठ से हथियार सप्लाई करने का मामला सामने आ चुका है। आरएसएस नेता की हत्या के मामले में भी मेरठ से हथियार सप्लाई किए गए थे।  



पंजाब में आरएसएस नेता रविंदर गोसाई की हत्या के मामले में भी 2016 में मेरठ से ही हथियार सप्लाई हुए थे। इससे पहले घंटाघर पर एक होटल में अवैध हथियार खरीदने के लिए पंजाब से कई लोग आए थे। इस मामले में भी एनआईए और पंजाब पुलिस ने मेरठ से कई लोगों को हिरासत में लिया था। खालिस्तान समर्थक को हथियार सप्लाई के मामले में सदर बाजार क्षेत्र से भी एक सिख युवक को 2019 में उठाया गया था। उसके बाद मेरठ से एनआईए की टीम कई लोगों को उठाकर ले गई और पूछताछ भी की। इसके अलावा किठौर क्षेत्र के कई गांव में एनआईए की टीम ने छापा मारकर कई युवकों को उठाकर पूछताछ की थी।

NIA team has been searching for arms supplier and the murdered of RSS leader connected in Meerut
NIA team, meerut news - फोटो : amar ujala

मेरठ के 12 हथियार सप्लायरों को तलाश रही एनआईए   
एनआईए और पंजाब पुलिस के निशाने पर मेरठ के 12 हथियार सप्लायर हैं। जिनका जुड़ाव खालिस्तान समर्थकों से होना बताया जा रहा है। एनआईए और पंजाब पुलिस ने सोमवार को भी गगनदीप को साथ में लेकर किठौर, परीक्षितगढ़ और हस्तिनापुर क्षेत्र में कई जगहों पर दबिश दी थी। 

NIA team has been searching for arms supplier and the murdered of RSS leader connected in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

एनआईए और पंजाब पुलिस ने गगनदीप से कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं। जिसके बाद अवैध हथियार सप्लाई करने वालों की तलाश में दबिश देनी शुरू की। शनिवार को किठौर के कायस्थ बड्ढा गांव के आसिफ को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को हस्तिनापुर के दूधली गांव निवासी परमवीर को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एनआईए के पास मेरठ के अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 12 लोगों के नाम हैं। जिनका कनेक्शन खालिस्तान समर्थकों से जुड़ा है। टीम ने सोमवार को किठौर, परीक्षितगढ़ और हस्तिनापुर के कई लोगों की तलाश में दबिश दी। हालांकि कोई भी हथियार सप्लायर टीम के हत्थे नहीं चढ़ा। सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग में स्थानीय पुलिस लगी है। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि एनआईए की गोपनीय जांच चल रही है। स्थानीय स्तर पर पुलिस उनको पूरा सहयोग करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
NIA team has been searching for arms supplier and the murdered of RSS leader connected in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

हथियार सप्लायरों का रिकॉर्ड खंगाला 
मेरठ के किठौर, सरधना, मवाना, हस्तिनापुर, रोहटा, सरूरपुर और लिसाड़ीगेट में अवैध हथियार बनाने का धंधा चलता है। जिसका कई बार मेरठ पुलिस खुलासा कर चुकी है। दिल्ली पुलिस भी कई बार मेरठ में बने अवैध हथियार बरामद कर चुकी है। खालिस्तान समर्थकों को भी मेरठ से अवैध हथियारों की सप्लाई हो रही है। करीब एक सप्ताह से एनआईए हथियार सप्लायरों को ढूंढ रही है। अब पुलिस ने भी पुराने सप्लायरों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। हथियार सप्लायरों की स्थिति क्या है, वह जेल में हैं या फिर बाहर। धंधा कहां से चला है, इन सब बिंदुओं पर जांच चल रही है।

विज्ञापन
NIA team has been searching for arms supplier and the murdered of RSS leader connected in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी में अलर्ट जारी
लखनऊ में दो आतंकी और शामली में आईएसआई से जुड़े दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद पश्चिमी यूपी में अलर्ट है। कांवड यात्रा को देखते हुए मेरठ पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि किरायेदारों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed